
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। काकरोली स्थित वल्लभ संप्रदाय की तृतीय पीठ श्री द्वारकाधीश मंदिर में चल रहे भवन निर्माण कार्य को लेकर मंदिर प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों के बीच विवाद लगातार बढता जा रहा है। रविवार को विवाद ने नया मोड़ ले लिया, जब बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, ब्रजवासी समाज के लोगों के साथ महिलाओं ने मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर मंदिर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंदिर प्रबंधक जयेश भाई शाह का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मंदिर विकास के नाम पर मंदिर प्रशासन ऐसे निर्णय ले रहा है जो वैष्णव परंपराओं एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप नहीं हैं। उनका कहना है कि मंदिर प्रबंधन बिना स्थानीय समाज और श्रद्धालुओं से संवाद किए निर्णय थोप रहा है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार मंदिर को स्वावलंबी बनाने की योजना के तहत मंदिर परिसर के समीप स्थित पुरानी धर्मशाला को तोडक़र नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान निकला मलबा उत्तर दिशा में राजसमंद झील की पाल पर स्थित हनुमान मंदिर के आसपास गिर गया, जिससे वहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को पूजा पाठ एवं दर्शन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला सामने आने के बाद नगर परिषद एवं प्रशासन की दखल से स्थिति कुछ समय के लिए शांत हुई, लेकिन स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी रही।
हाल ही में पूर्व पार्षद हेमंत गुर्जर द्वारा सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाने के बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर के बाहर एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर अधिकारी भगवतीलाल पालीवाल को ज्ञापन सौंपते हुए निर्माण कार्य के दौरान हनुमान मंदिर एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा विवादित विषयों पर स्थानीय समाज से संवाद स्थापित करने की मांग की।
अमित शाह का नाम लेकर दबाव बनाने का आरोप
प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद हेमंत गुर्जर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर प्रबंधक जयेश भाई शाह प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों पर देश के गृहमंत्री अमित शाह का नाम लेकर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं। गुर्जर का दावा है कि नगर परिषद के कुछ अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मंदिर प्रबंधक अक्सर ऊपर से फोन करवाने की बात कहते हैं और अमित शाह से फोन करवाने की धमकी देते हैं। उनके अनुसार, इसी कारण कई अधिकारी कार्रवाई करने से बचते हैं।
गुर्जर के खिलाफ थाने में शिकायत
वहीं दूसरी ओर मंदिर प्रबंधक जयेश भाई शाह ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए पूर्व पार्षद हेमंत गुर्जर के खिलाफ कांकरोली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गुर्जर आम जनता को गुमराह कर मंदिर प्रबंधन के खिलाफ भडक़ाने, गलत प्रचार करने तथा मंदिर की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। एक ओर स्थानीय नागरिक मंदिर प्रशासन से संवाद और पारंपरिक व्यवस्थाओं के संरक्षण की मांग कर रहे हैं, वहीं मंदिर प्रबंधन विकास कार्यों को मंदिर के भविष्य के लिए आवश्यक बता रहा है। ऐसे में यह विवाद अब प्रशासन और समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा बनता जा रहा है।
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ी . . .
2026-07-21 12:17:59
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तारीख तय . . .
2026-07-21 12:14:02
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02
विश्व हिंदू परिषद ने जयपुर में किए संगठनात्मक बदलाव . . .
2026-07-21 12:22:49
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सचिवालय पर प्रदर्शन . . .
2026-07-21 12:20:30