
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। केलवा माय भारत के निर्देशन में स्वच्छ केलवा–हरित केलवा एवं स्वामी विवेकानंद युवा मंडल,केलवा द्वारा सीड बॉल अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत युवतियों एवं बालिकाओं ने गुलेल की सहायता से बंजर पहाडय़िों, चारागाह एवं दुर्गम क्षेत्रों में हजारों सीड बॉल प्रक्षेपित किए। अभियान का संदेश रहा— छोटा प्रयास, बड़ा परिवर्तन... हर बीज, एक नया जीवन। मिट्टी, गोबर एवं प्राकृतिक खाद से तैयार सीड बॉल में नीम,जामुन, बबूल,करंज, शीशम एवं अमलतास,आम सहित स्थानीय प्रजातियों के बीज शामिल किए गए। वर्षा के दौरान ये बीज प्राकृतिक रूप से अंकुरित होकर बंजर भूमि को हरियाली में बदलने तथा पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। युवा मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से निरंतर संचालित यह अभियान अब जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बन चुका है। सीड बॉल तकनीक कम लागत और कम संसाधनों में हरित क्षेत्र बढ़ाने, जैव विविधता संरक्षण तथा मिट्टी के कटाव को रोकने का प्रभावी माध्यम है। छात्रा अध्यक्ष हंसा राठौड़ ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का सशक्त प्रयास है। कार्यक्रम प्रभारी मीना रजक ने सभी नागरिकों से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक सीड बॉल तैयार कर बंजर एवं दुर्गम क्षेत्रों में फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष लालू राम सिंधल,छात्रा अध्यक्ष हंसा राठौड़, कार्यक्रम प्रभारी मीना रजक,सह प्रभारी ज्योति महात्मा, मंत्री प्रीति साहू, पर्यावरण मंत्री रेखा राठौड़, सह मंत्री पायल माली,शिवानी सोनी,निमिषा सिंधल,काव्या रजक,चेष्टा साहू सहित बड़ी संख्या में युवतियां एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02