
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। गौ सम्मान आव्हान अभियान केद्वितीय चरण के रूप में सोमवार को जिला मुख्यालय पर जिले भर से आये हजारों गौभक्तों ने संकीर्तन रैली निकाल कर गौमाता को राष्ट्र माता बनाने हेतु जिला कलक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार को 5 लाख 51 हजार 650 हस्ताक्षर सहित ज्ञापन सौपा 7राजस्थान गौ सेवा समिति के जिलाध्यक्ष जेठू सिंह राजपुरोहित ने बताया की गौ सम्मानआव्हान अभियान के द्वितीय चरण के रूप में आज जिले भर से आये हजारों गौ भक्तों ने पुरे उत्साह एवं जोश के साथ संकीर्तन रैली निकाल कर गौमाता को राष्ट्र माता बनाने, गौ ह्त्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने, केंद्र सरकार में गौपालन मंत्रालय की स्थापना, देश भर की गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने, गोबर, गोमूत्र, गौद्रव्य के माध्यम से ग्रामस्तर पर रोजगार सृजन कर गौमाता को अर्थव्यवस्था से जोडऩे, चारा नीति आदि अनेकमहत्वपूर्ण बिन्दुओं पर शोध सहित प्रार्थना पत्र राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरीकी उपस्थिति में जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम 5 लाख 51 हजार 650 हस्ताक्षर सहित ज्ञापन सौपा 7 गौ सेवा समिति के जिला महामंत्री सुशील बडाला ने बताया की विगत 2 माह में जिले के प्रत्येक ग्राम एवं शहर में गौभक्तों एवं तहसील प्रचारकों के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजन को इस विषय पर जागरूक करते हुवे उनसे सहमती स्वरुप हस्ताक्षर करवाए गए 7 जिले की प्रत्येक तहसील एवं ग्राम में अभियान के जिला प्रचारक अर्जुन सोनी, तहसील प्रचारक राकेश कुमार, लक्षमण सिंह भाटी, कमलेन्द्र सिंह, शेरसिंह, धर्मचंद गुर्जर चारभुजा, लतापालीवाल, मुकेश कुमार हरीयाल, चन्द्र प्रकाश गर्ग, जमनालाल सोनी, भभूत सिंह कितावत,गणेश वैष्णव, पुष्पेन्द्र जोशी, एवं गौभक्त पुष्कर पंडित, परसराम तेली, नानालाल तेली,गौरव खींची, गोपाल उपाध्याय, गोपाल पालीवाल, मीठालाल तेली, प्रेम सिंह, अर्जुनसिंह, राजेश, सुनील खटीक, धर्मेश काका, मनीष पालीवाल, गोटू गुर्जर, धरमु गुर्जर आदिअनेक गौभक्तों ने दिन रात अथक परिश्रम कर इस हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाया। जिला सहसचिव जितेन्द्र लड्ढा ने बताया की इन हस्ताक्षर पत्रकों को डिजिटल करते हुवे सीडी के माध्यम से प्रार्थनापत्र सहित आज विशाल रैली के रूप में जिला कलक्टर को सौपा गया। लगभग 1 किलोमीटर लम्बी रैली में मंदिर बैंड बाजा, गौमाता, नंदी भगवान्, अनेकों संत महापुरुषों सहित हजारों की तादाद में जिले भर से आये गौभक्त हाथों में तख्तिया लेकर गाते बजातेहुवे, भगवा धव्जों से सुसज्जित दुपहिया एवं चौपहिया वाहन आदि चल रहे थे।
गौभक्त एवं राजसमन्द तहसील प्रचारक मनीष पुरोहित ने बताया की रैली से पूर्व सभी गौभक्त स्टेशन रोडस्थित कुमावत समाज नोहरा में एकत्र हुवे जहां संतों के सानिध्य में विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसे उदयपुर के महामंडलेश्वर इश्वरी नन्दगिरी, महामंडलेश्वर सीतारामदास महाराज, आगरिया, अवधूत शरणमहाराज, गरुड़ शिखर, सथाना, मोहनदास महाराज, बगतपुरा, संतोष नाथ महाराज, रमेश दास महाराज,पबराना, नंदादास त्यागी महाराज, आमेट, हरिदास महाराज, आडावाड़ा आदि राजसमन्द के अनेक प्रमुख संतों ने आशीर्वाद प्रदान किया।
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
नए निजी स्कूलों की मान्यता के लिए 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन . . .
2026-07-21 12:38:00
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31
राजवंश पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान, विधिक सेवा प्राधिकरण न . . .
2026-07-21 12:40:02