
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन । नगर निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत बुधवार को जिले की नाथद्वारा एवं आमेट नगरपालिकाओं में मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं । सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। युवा मतदाताओं के साथ वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और दिव्यांग मतदाता भी मतदान के प्रति उत्साह दिखाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मत की महत्वपूर्ण भूमिका है और मतदाता अपने मताधिकार के माध्यम से स्थानीय निकाय के भविष्य के निर्माण में सहभागी बन रहे हैं।प्रात: 10 बजे तक प्राप्त मतदान प्रतिशत के अनुसार नाथद्वारा नगरपालिका में कुल 29,355 मतदाताओं में से 5,442 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 18.54 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार आमेट नगरपालिका में कुल 12,667 मतदाताओं में से 3,673 मतदाताओं ने मतदान किया। आमेट में प्रात: 10 बजे तक मतदान प्रतिशत 29 प्रतिशत रहा। निरंतर मत प्रतिशत बढ़ रहा है। नाथद्वारा नगर पालिका के वार्ड संख्या दो आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कानसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीनाथजी थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कान सिंह के खिलाफ तीन गिरफ्तारी होने से, कान सिंह मतदान केंद्र 5 पर अपना मतदान करने आया था इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है।
भारत-जापान का 'वीर गार्जियन' अभ्यास, जोधपुर में गरजेंगे एफ-2 लड़ा . . .
2026-09-09 13:05:21
जोधपुर हाईकोर्ट भवन मामले में निर्माण खामियों की एसआईटी जांच के ब . . .
2026-09-09 13:03:56
राजस्थान निकाय चुनाव : डीग के पहाड़ी में रिकॉर्ड वोटिंग, नाथद्वार . . .
2026-09-09 13:00:07
मानसून के बाद जयपुर में चला महास्वच्छता अभियान, 6000 टन कचरा और म . . .
2026-09-09 13:12:50
दुबई से जयपुर आ रही फ्लाइट में पैसेंजर का हंगामा . . .
2026-09-09 12:53:03
जयपुर के 18 नगरीय निकायों में वोटिंग कल:3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स . . .
2026-09-08 19:26:12