
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। जिले की पांच नगर निकाय चुनाव परिणाम तीन भाजपा और दो कांग्रेस की जीत के बाद अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए नामांकन के बाद राजसमंद नगर परिषद में कुमावत समाज की नाराजगी और नाथद्वारा नगर पालिका के वार्ड संख्या चार से पार्षद प्रदीप काबरा का दिनभर संपर्क से बाहर रहना दोनों ही जगह देर शाम तक राजनीतिक गलियारों में उलटफेर होने का दौर चलता रहा। दोनों घटनाएं भारतीय जनता पार्टी के लिए अध्यक्ष पद चुनाव से पहले पहेली बन गए है। दोनों घटनाओं को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है कि आखिर नगर परिषद सभापति और नाथद्वारा नगर पालिका अध्यक्ष बनेगा कौन ?
सभापति के लिए कुमावत समाज में ठोकी ताल
राजसमंद नगर परिषद में 45 वार्ड में से 27 वार्ड पर जीत दर्ज कर भारतीय जनता पार्टी ने सभापति पद के लिए अनीता पालीवाल का नामांकन करके कुमावत समाज से नाराजगी झेलनी पड़ रही है, नामांकन के दिन कुमावत समाज ने सुबह समाज के भवन में सामाजिक बैठक कर भारतीय जनता पार्टी से कुमावत से सभापति बनने की मांग की, समाज के अध्यक्ष सुंदरलाल ने विधायक माहेश्वरी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लिखे पत्र में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 27 पार्षद में से 9 कुमावत समाज से जीत दर्ज करने के साथ एक कुमावत समाज को परिषद का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना चाहिए। बताया कि समाज को एक भी बार परिषद में प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला इसलिए पार्टी को इस बार कुमावत समाज को मौका देना चाहिए, मगर सामान्य सीट होने से भारतीय जनता पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे को आगे करते हुए अनीता पालीवाल का नामांकन करवाया, अनीता पालीवाल के नामांकन के बाद कुमावत समाज एक बार फिर लामबंद हुआ और सोशल मीडिया पर भाजपा में कुमावत समाज के 9 पार्षदों से त्यागपत्र की चर्चाएं चलती रही। अब भाजपा के लिए कुमावत समाज को मनाना एक पहेली बना हुआ है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने 14 जीते हुए पार्षदों के साथ मोहन कुमावत को उम्मीदवार बनाकर कुमावत समाज की तरफ एक पासा फेंका है कि भाजपा में जीते हुए कुमावत समाज के पार्षद मोहन कुमावत का समर्थन कर कुमावत समाज का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है। अब देखना यह होगा कि 21 तारीख मतदान के दिन ऊंट किस करवट बैठता है।
नाथद्वारा, दिनभर संपर्क से बाहर काबरा पहुंचे नाथद्वारा
जिले की सबसे चर्चित नगर निकाय चुनाव नाथद्वारा नगर पालिका में 40 वार्ड में से 20 भारतीय जनता पार्टी और 19 कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की वही एक निर्दलीय पार्षद तुरप का इक्का बनकर सामने आए है। इस चुनाव में भाजपा कांग्रेस के 19,20 के आंकड़े को साबित कर दिया। नगर निकाय चुनाव से पहले पालिका अध्यक्ष की दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं जिला महामंत्री प्रदीप काबरा नामांकन के दिन सुबह 9:30 बजे से देर रात्रि तक परिजनों और समर्थकों के संपर्क से बाहर रहने के बाद प्रदीप काबरा गुरुवार तडक़े सकुशल नाथद्वारा पहुंच चुके हैं। इसके पहले दिन भर चले घटनाक्रम में प्रदीप काबरा के पुत्र महेंद्र काबरा ने बताया कि उनके पिताजी प्रदीप काबरा से बात हुई और बताया कि वह जोधपुर से नामांकन के लिए निकल रहे हैं पर्चा तैयार रखना। महेंद्र काबरा ने बताया कि अचानक पाली के देसूरी के आसपास सुबह 9:30 बजे से उनके पिताजी संपर्क से बाहर हो गए और दिन पर संपर्क नहीं हो पाया। दोपहर बाद प्रदीप काबरा के परिजन और समर्थक भारी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचे धरना प्रदर्शन शुरू किया उन्होंने प्रशासन और पार्टी पर अपहरण के गंभीर आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू करते हुए आत्मदाह करने की धमकी दी। शाम होते होते सांसद महिमा कुमारी मेवाड विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ धरना स्थल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की, मौके से सांसद और विधायक ने राजसमंद एसपी से बात कर तत्काल प्रदीप काबरा को ढूंढने की बात कही यह घटनाक्रम देर रात तक जारी रहा। विधायक और सांसद कि अधिकारियों से बात के बाद सुबह होते-होते प्रदीप काबरा सकुशल अपने घर पहुंच गए। अब देखना यह होगा कि नामांकन से वंचित रहे प्रदीप काबरा का अगला राजनीति के कदम क्या होगा अपनी पार्टी के समर्थन में होगा या विरोध में यह भी एक पहेली बना हुआ है
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपी . . .
2026-09-18 12:51:23
राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले झमाझम : उदयपुर में पुल पर बह . . .
2026-09-18 12:47:47
पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, बोले- देश विक . . .
2026-09-17 12:26:36
जयपुर से किडनैप कर एक कोचिंग स्टूडेंट के हाथ-पैर तोड़ने का मामला स . . .
2026-09-18 12:41:59
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट आमेर महल से शुरू . . .
2026-09-18 12:33:57
त्रिपोलिया बाजार में मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुर . . .
2026-09-17 12:14:03