It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

केबीसी में गूंजेगा राजसमंद के पसुन्द पंचायत विकास का नाम, जोशी करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व
By Lokjeewan Daily - 13-10-2026

राजसमंद लोकजीवन। जिले की ग्राम पंचायत पसुन्द के  सरपंच अयान जोशी का ग्राम पंचायत में कराए गए उत्कृष्ट विकास कार्यों और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के चलते अल्ट्राटेक यशस्वी सरपंच का देश के लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (्यक्चष्ट) सीजन-18 में ग्रामीण विकास की विशेष थीम के अंतर्गत चयन हुआ है। अयन जोशी इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी ग्राम पंचायत पसुन्द में हुए विकास कार्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए गांव, जिले और राजस्थान का नाम रोशन करेंगे । अयन जोशी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी के मंच पर संवाद करते हुए अपनी ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों, ग्रामीण विकास की पहल और गांव में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी साझा की । ग्रामीण विकास के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों को देश के इतने बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का यह अवसर पसुन्द सहित पूरे राजसमंद जिले के लिए विशेष उपलब्धि है। कार्यक्रम 14 अक्टूबर 2026 को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा । अयन जोशी ने बताया कि अल्ट्राटेक की ओर से उन्हें पूर्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा यशस्वी सरपंच के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। इसके बाद अल्ट्राटेक की ओर से देश के विभिन्न राज्यों के चार सरपंचों के विकास कार्यों की प्रोफाइल केबीसी के लिए भेजी गई। ऑडिशन की प्रक्रिया के बाद राजस्थान से अयन जोशी का चयन हुआ। इसके पश्चात केबीसी की टीम ग्राम पंचायत पसुन्द पहुंची और गांव में कराए गए विकास कार्यों की शूटिंग की। इस दौरान पंचायत में हुए विकास कार्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव की झलक को कैमरे में संजोया गया।

अन्य सम्बंधित खबरे