
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- 12 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
- 17 वार्डों में तीसरे दलों और निर्दलीयों की मौजूदगी
राजसमंद लोकजीवन। जिला परिषद चुनाव के तहत जिले के सभी 29 वार्डों में उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। चुनाव मैदान में कुल 89 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 12 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि 17 वार्डों में बसपा, आरएलपी, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला बहुकोणीय हो गया है। दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस ने स्थानीय जातिगत समीकरणों और परिसीमन को ध्यान में रखते हुए टिकटों का वितरण किया है। वहीं, कुमावत समाज ने किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन देने के बजाय आठ निर्दलीय प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इससे चुनावी मुकाबले में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। कुमावत समाज के प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने से कई वार्डों में मुकाबला रोचक हो गया है। समाज को आरएलपी, बसपा और भीम आर्मी पार्टी का भी समर्थन मिलने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के सामने अपने परंपरागत मतदाताओं को साधने के साथ अन्य सामाजिक समीकरणों को लेकर भी चुनौती रहेगी।
जिला परिषद के इन 29 वार्डों में अब सभी प्रमुख दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच चुनावी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। खासकर उन वार्डों में मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना है, जहां निर्दलीय प्रत्याशी स्थानीय मुद्दों और सामाजिक समीकरणों के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं। अब चुनाव परिणाम ही तय करेंगे कि मतदाता किस दल और प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताते हैं।


पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत . . .
2026-10-16 17:23:23
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस सम्मेलन में प्रस्तुत किए राजस्थ . . .
2026-10-14 17:51:13
सरकारी ई-मेल आईडी की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी . . .
2026-10-14 17:46:27
गरबा-डांडिया में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘शक्ति सुरक्षा अभियान . . .
2026-10-16 17:36:50
6 एपीओ RAS को पोस्टिंग; दो आरएएस के तबादले . . .
2026-10-16 17:29:39
हाउसिंग बोर्ड कल चार आवासीय योजना करेगा लॉन्च . . .
2026-10-16 17:27:07