It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

एसआईआर मेंसराहनीय कार्य करने पर कलेक्टर का राज्यपाल करेंगे सम्मान
By Lokjeewan Daily - 20-01-2026

राजसमंद लोकजीवन ।जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा को एसआईआर2026 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2026 को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी), जयपुर में आयोजित समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा प्रदान किया जाएगा। जिला कलक्टर हसीजा के नेतृत्व में राजसमंद जिला विभिन्न अभियानों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में निरंतर अव्वल रहा है। निर्वाचन से जुड़े नवाचारों, पारदर्शिता और टीमवर्क के चलते जिले को यह उपलब्धि मिली है। सम्मान की घोषणा पर जिला कलक्टर हसीजा ने इसे पूरी टीम को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान राजसमंद जिले के समस्त बीएलओ, पर्यवेक्षकों, प्रभारी अधिकारियों, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों, निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों, सूचना सहायकों एवं प्रोग्रामर्स द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर्स ने भी नैपथ्य के पीछे रहकर अद्भुत कार्य किया है, जिनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।  हसीजा ने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। गौरतलब है कि कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने शनिवार को एक चौंकाने वाला और प्रेरणादायी प्रण लेते हुए जिले के सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि गरीब कल्याण योजनाओं के अंतर्गत पेंशन, पालनहार योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) में जनवरी माह तक शत-प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण नहीं होता है, तो वे जनवरी माह का वेतन नहीं लेंगे। जिला कलेक्टर के इस निर्णय से प्रशासनिक महकमे में हलचल के साथ-साथ सकारात्मक संदेश भी गया। कलेक्टर के इस प्रण के बाद राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सहृदयता पूर्वक फोन पर जिला कलेक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा से संवाद किया। मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना में राजसमंद जिले की प्रगति संतोषजनक है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिला कलेक्टर के नेतृत्व में पालनहार योजना, पेंशन सत्यापन एवं एनएफएसए से जुड़े सभी लंबित कार्य भी इसी माह पूर्ण कर लिए जाएंगे। मुख्य सचिव ने अपने विश्वास के साथ यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में जिला कलेक्टर का वेतन रोके जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने हसीजा की कार्यशैली, संवेदनशीलता और प्रशासनिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

अन्य सम्बंधित खबरे