It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजसमंद में पुलिस का राजकॉप सिटीजन ऐप के प्रति जागरूकता अभियान शुरू
By Lokjeewan Daily - 02-03-2026

राजसमंद लोकजीवन न्यूज़ ।जिला पुलिस ने महिला दिवस के उपलक्ष में एक अभिनव पहल शुरू की है। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं पुलिस सेवाओं को डिजिटल माध्यम से घर-बैठे सुलभ बनाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया है। आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों और परिवहन के साधनों पर  क्यूआर कोड  युक्त पोस्टर्स लगाए जा रहे हैं।अभियान के प्रथम चरण में रविवार को ट्रैफिक पुलिस राजसमंद द्वारा जिले के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंडों और सार्वजनिक वाहनों पर सक्रिय रूप से ये पोस्टर्स लगाए गए। यातायात पुलिस की टीमों ने बस, मिनी बस, ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों को इस ऐप की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी और सुनिश्चित किया कि यात्रियों की नजऱ इन क्यूआर कोड्स पर आसानी से पडे। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स एवं एएचटी), राजस्थान, जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में शुरू किए गए इस अभियान के तहत राजसमंद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक वाहनों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर कुल 1,000 विशेष पोस्टर्स चस्पा किए जा रहे हैं। इन पोस्टर्स पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके नागरिक सीधे अपने मोबाइल में राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जिसके माध्यम से संकट के समय तुरंत पुलिस सहायता।, ऑनलाइन धोखाधड़ी की त्वरित शिकायत, किराायेदार/नौकर सत्यापन: घर बैठे वेरिफिकेशन की सुविधा, शिकायत पंजीकरण एवं थाने जाए बिना शिकायत दर्ज करना और स्थिति जानना।खोया-पाया सामान: गुमशुदा वस्तुओं की रिपोर्ट, अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी प्रमुख थानों— भीम, देवगढ़, दिवेर, आमेट, चारभुजा, केलवा, केलवाड़ा, राजनगर, कुंवारिया और कांकरोली को प्रथम चरण में क्यूआर कोड पोस्टर्स आवंटित किए गए हैं। प्रत्येक थाना क्षेत्र में सघन रूप से इन पोस्टर्स को लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पुलिस राजसमंद आमजन से अपील करती है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए इस डिजिटल तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करें। विशेष रूप से महिलाएं यात्रा के दौरान वाहनों पर लगे इन क्यूआर कोड को स्कैन कर ऐप को अपडेट रखें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस त्वरित सहायता प्रदान कर सके।

अन्य सम्बंधित खबरे