
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। जिला पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय 43वीं अंतर जिला रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार प्रात: 9 बजे उदयपुर रेंज के आईजी गौरव श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, चित्तौडग़ढ़ पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर एवं उदयपुर जिलों के अधिकारीगण तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक सहित जिलेभर के अधिकारी और पुलिस जवान मौजूद रहे। प्रतियोगिता में राजसमंद सहित चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर और उदयपुर जिलों के करीब 600 खिलाडय़िों ने भाग लिया। तीन दिवसीय इस आयोजन में कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल तथा विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्य अतिथि आईजी गौरव श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण से पहले स्वयं शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहना आवश्यक है। लगातार ड्यूटी और बढ़ते तनाव के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं पुलिस बल को ऊर्जा और संतुलन प्रदान करती हैं। जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने कहा कि पुलिस को हर परिस्थिति में समान प्रदर्शन बनाए रखना होता है। अनुसंधान कार्य, कानून व्यवस्था और आमजन से व्यवहार में संतुलन बनाए रखने में खेल गतिविधियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मार्चपास्ट और खिलाडय़िों ने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर पुलिस जवानों में उत्साह का माहौल नजर आया।