It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पैदल कोर्ट पहुंचकर न्यायाधीशों ने दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
By Lokjeewan Daily - 20-05-2026

राजसमंद लोकजीवन,। माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय की प्रेरणा से जिला एवं सेशन न्यायाधीश अल्का शर्मा के नेतृत्व में राजसमंद जिले के न्यायिक अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पैदल चलकर न्यायालय पहुंचते हुए ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर एमएसीटी न्यायाधीश अश्वनी कुमार यादव, पारिवारिक न्यायालय न्यायाधीश सूर्य प्रकाश पारीक, एसीडी न्यायालय न्यायाधीश अनिल कुमार शर्मा, पोक्सो न्यायालय न्यायाधीश  अभिलाषा शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश  सुनील कुमार ओझा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरत भूषण पाठक, सीजेएम ममता सैनी, एसीजेएम अनीता शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट साक्षी शर्मा एवं विशिष्ट न्यायाधीश (एनआई एक्ट) यतीन्द्र चौधरी उपस्थित रहे। 

अन्य सम्बंधित खबरे