
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन,। जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से मैराथन समीक्षा बैठकों का आयोजन कर सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों की मॉनिटरिंग के लिए संचालित आरएनएमएस पोर्टल, आदि कर्मयोगी अभियान तथा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा सहित सभी विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी वीसी कक्ष में मौजूद रहे और सभी उपखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। सम्पर्क पोर्टल की समीक्षा के दौरान कलक्टर ने पीएचईडी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, एवीवीएनएल, कृषि सहित सभी विभागों को लंबित शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का केवल औपचारिक जवाब नहीं बल्कि प्रभावी समाधान होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर भेजे जाने वाले जवाब तथ्यपूर्ण, स्पष्ट एवं संतोषजनक हों ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी शिकायतों को संवेदनशीलता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें। आरएनएमएस पोर्टल की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों पर विभागवार चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया। उन्होंने निर्देश दिए कि समाचारों में उठाए गए मुद्दों का हाथों-हाथ निस्तारण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत की जाए। बैठक में आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा की गई। राज्य सरकार द्वारा 25 मई से 5 जून तक चलाए जाने वाले वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने भामाशाहों एवं उद्यमियों के सहयोग से पक्षियों के लिए परिण्डे बांधने तथा तुलसी पौधों के वितरण के निर्देश भी दिए। अमृत सरोवर, तालाब, बावडय़िों एवं पारंपरिक जल स्रोतों की साफ-सफाई कर एकल उपयोग प्लास्टिक एवं जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर के राजकीय परिसरों की साफ-सफाई, महापुरुषों की प्रतिमाओं के संरक्षण, पेयजल टंकियों की सफाई, खराब हैंडपंपों एवं पेयजल लाइनों की मरम्मत तथा विद्युत लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई जैसे कार्य मिशन मोड में करने के निर्देश दिए गए।
मिशन हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण के लिए गड्ढे खुदवाने, जल संरक्षण कार्यों को स्वीकृत करवाने तथा ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई के प्रति किसानों को जागरूक करने के निर्देश भी प्रदान किए। कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल एवं जलापूर्ति से जुड़ी किसी भी शिकायत में लापरवाही या कोताही स्व
उज्ज्वला-गैस उपभोक्ताओं को अब हर साल कराना होगा बायोमेट्रिक वेरिफ . . .
2026-05-20 14:00:17
एसआई भर्ती-2021 की पुन: परीक्षा में याचिकाकर्ताओं को राहत . . .
2026-05-20 13:56:28
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प् . . .
2026-05-15 12:55:08
राज्यपाल बागडे की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात . . .
2026-05-20 14:07:37
कांस फिल्म फेस्टिवल में चमकी जयपुर की जरदोजी . . .
2026-05-20 14:04:45
जयपुर में केमिस्ट संचालकों के आंदोलन का मिलाजुला असर . . .
2026-05-20 14:02:49