
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के कुंभलगढ़ उपखंड क्षेत्र की आंतरी पंचायत के संदूको का गुड़ा गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के दो-दो आदेशों के बावजूद करीब 100 बीघा चारागाह भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। सोमवार को गांव के सैकड़ों ग्रामीण जिला कलेक्टरी पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण रोशन सिंह ने बताया कि गांव की करीब 100 बीघा चारागाह भूमि पर 33 लोगों ने कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों ने पहले कुंभलगढ़ तहसीलदार, उपखंड अधिकारी और जिला कलेक्टर को कई बार ज्ञापन दिए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद करीब दो वर्ष पूर्व ओमसिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा था कि पंचायत समिति कुंभलगढ़ चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए सक्षम संस्था है तथा आवश्यकता अनुसार उपखंड अधिकारी कार्रवाई सुनिश्चित करें। कोर्ट आदेश के बाद तहसीलदार द्वारा गठित कमेटी ने सर्वे किया, जिसमें करीब 60 बीघा भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। इसके बाद उपखंड अधिकारी ने विकास अधिकारी को पत्र लिखकर पुलिस जाब्ते और आवश्यक संसाधनों के साथ अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वहीं विकास अधिकारी द्वारा बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी ने निष्कर्ष निकाला कि कार्रवाई राजस्व विभाग, उपखंड अधिकारी और तहसीलदार स्तर पर की जानी चाहिए। दोनों विभागों के बीच जिम्मेदारी तय नहीं होने से कार्रवाई अटक गई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासनिक खींचतान के चलते जब कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट ने दूसरी बार आदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले में भूमि संरक्षण सेल (लैंड प्रोटेक्शन सेल) गठित है, जिसका अधिकार जिला कलेक्टर के पास होता है, इसलिए कलेक्टर स्वयं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे आदेश को भी एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन चारागाह भूमि आज भी अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सकी है। सोमवार को संदूको का गुड़ा गांव के ग्रामीण जिला कलेक्टर से मिलकर जल्द कार्रवाई की मांग करते नजर आए।
मुख्य सचिव ने अभय कमांड सेंटर का लिया जायजा . . .
2026-05-28 17:52:19
राजस्थान हाईकोर्ट में आज से समर वैकेशन की शुरुआत ,अब हाईकोर्ट 29 . . .
2026-05-28 17:47:47
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने की 1 जून से हड़ताल पर जाने की . . .
2026-05-27 12:43:32
उड़ान योजना को तुरंत बहाल करे भाजपा सरकार- अशोक गहलोत . . .
2026-05-28 17:56:15
राज्यपाल बागडे ने कुलगुरु डॉ. देवस्वरूप को पद से हटाने के आदेश जा . . .
2026-05-28 17:54:38
पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन . . .
2026-05-27 12:40:35