
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। आधुनिक डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में जहां बच्चे मोबाइल और इंटरनेट की दुनिया में व्यस्त होते जा रहे हैं, वहीं मेवाड़ के आराध्य भगवान चारभुजा के समीप कसार गांव की अरावली वादियों में वैदिक मंत्रोच्चार की मधुर ध्वनि गूंज रही है। यहां आयोजित वैदिक ज्ञान संस्कार शिविर में करीब 350 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार एवं सनातन संस्कृति की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिविर के संचालक उमेश द्विवेदी ने बताया कि यह वैदिक ज्ञान संस्कार का 26वां निशुल्क शिविर है। शिविर में भाग लेने वाले बटुकों से किसी प्रकार की फीस नहीं ली जाती। भोजन, आवास और अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार करना है। देशभर से वैदिक ज्ञान में रुचि रखने वाले बटुक यहां पहुंचते हैं और वैदिक परंपराओं के साथ शिक्षा प्राप्त करते हैं। शिविर में बच्चों की दिनचर्या सुबह 5:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित रहती है। सुबह दैनिक क्रियाओं एवं अल्पाहार के बाद प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शैक्षणिक सत्र आयोजित होते हैं। इसके बाद भोजन एवं विश्राम का समय रहता है। पुन: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक वैदिक शिक्षा और संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाता है। शिविर संचालक ने बताया कि शिविर में करीब 20 प्रकार के वैदिक ज्ञान की शिक्षा दी जाती है, जिससे बटुकों का सर्वांगीण विकास हो सके। डिजिटल युग में इस प्रकार के शिविर बच्चों को भारतीय संस्कृति, अनुशासन और संस्कारों से जोडऩे का कार्य कर रहे हैं।
मुख्य सचिव ने अभय कमांड सेंटर का लिया जायजा . . .
2026-05-28 17:52:19
राजस्थान हाईकोर्ट में आज से समर वैकेशन की शुरुआत ,अब हाईकोर्ट 29 . . .
2026-05-28 17:47:47
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने की 1 जून से हड़ताल पर जाने की . . .
2026-05-27 12:43:32
उड़ान योजना को तुरंत बहाल करे भाजपा सरकार- अशोक गहलोत . . .
2026-05-28 17:56:15
राज्यपाल बागडे ने कुलगुरु डॉ. देवस्वरूप को पद से हटाने के आदेश जा . . .
2026-05-28 17:54:38
पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन . . .
2026-05-27 12:40:35