
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद। जिले के प्रभारी और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा दो दिवसीय राजसमंद दौरे के दौरान बुधवार शाम को कुंभलगढ़ पहुंचे। क्षेत्र के ग्राम तलादरी स्थित ऐतिहासिक हमेरपाल तालाब पर आस्था, श्रद्धा और संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जब उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने वंदे गंगा (जल संरक्षण जन अभियान) के अंतर्गत तालाब पर दीपदान, पूजा-अर्चना एवं महाआरती में सहभागिता निभाई। सैकड़ों दीपों की जगमगाहट, गूंजते भक्ति गीतों और गंगा मैया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय और अलौकिक हो उठा। ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को जनआस्था के उत्सव का स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम से पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने हमेरपाल तालाब परिसर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम वर्षा की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक स्वागत किया तथा धार्मिक अनुष्ठानों में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। ग्रामीण महिलाओं ने मंगल गीतों एवं भक्ति धुनों के साथ आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की संस्कृति में जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन और आस्था का आधार है। हमारे पूर्वजों ने कुएं, बावडय़िां, तालाब और जल स्रोतों को पूजा के रूप में संरक्षित किया और यही परंपरा आज भी समाज को प्रकृति से जोडऩे का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वंदे गंगा अभियान प्रदेशभर में जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य कर रहा है। पिछले दो वर्षों से अभियान के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन और जनजागरण के अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढय़िों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने का संकल्प लेना होगा। पुराने कुएं, बावडय़िां, तालाब और पारंपरिक जल संरचनाएं हमारी धरोहर हैं, जिनका संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के साथ-साथ अधिकाधिक वृक्षारोपण भी अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि पेड़ और पानी दोनों प्रकृति के संतुलन के आधार हैं। जब समाज जागरूक होकर अभियान से जुड़ता है, तब ही स्थायी परिवर्तन संभव होता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे गंगा अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़ा एक व्यापक सामाजिक अभियान बन चुका है। प्रदेशभर में आमजन, युवा, महिलाएं और विभिन्न सामाजिक संगठन सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा आने वाली पीढय़िों को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, पुलिस अधीक्षक हेमंत कालाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव ने अभय कमांड सेंटर का लिया जायजा . . .
2026-05-28 17:52:19
राजस्थान हाईकोर्ट में आज से समर वैकेशन की शुरुआत ,अब हाईकोर्ट 29 . . .
2026-05-28 17:47:47
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने की 1 जून से हड़ताल पर जाने की . . .
2026-05-27 12:43:32
उड़ान योजना को तुरंत बहाल करे भाजपा सरकार- अशोक गहलोत . . .
2026-05-28 17:56:15
राज्यपाल बागडे ने कुलगुरु डॉ. देवस्वरूप को पद से हटाने के आदेश जा . . .
2026-05-28 17:54:38
पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन . . .
2026-05-27 12:40:35