It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान पुलिस अकादमी में महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने कहा- बड़े ड्रग माफिया, संगठित अपराधियों और गैंगस्टर्स की अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई तेज की जाएगी।राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पंचायती राज विभाग को लिखे एक पत्र में दोनों संस्थाओं (पंचायत और नगरीय निकाय) के चुनाव करवाने के लिए कम से कम 90 दिन का समय लगने की बात कही है।ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा मंगलवार को शियाओं के प्रमुख धार्मिक शहर कोम में निकाली जा रही है।भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट देगा। इसी के साथ फिलीपींस, वियतनाम के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है।

इंडोनेशिया ने भी पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित
By Lokjeewan Daily - 07-07-2026

जकार्ता। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे सबसे बड़े सम्मान 'बिन्तांग अदिपुर्ना ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' मेडल ऑफ ऑनर दिया है। इससे पहले सेशेल्स की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, 25 से अधिक देशों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, समुद्री सहयोग और रक्षा सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत-इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर चर्चा की।
बैठक में रक्षा और समुद्री सहयोग को और मजबूत बनाने, महत्वपूर्ण खनिजों, खाद्य सुरक्षा तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही मई 2018 में स्थापित भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के औपचारिक स्वागत के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भवन इस्ताना मर्डेका (मर्डेका पैलेस) में सेरेमोनियल रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू और द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने जकार्ता में मिले विशेष स्वागत का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "कल शाम जकार्ता में हुए खास स्वागत की खास बातें। आज राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बातचीत का इंतजार है।"
इंडोनेशिया दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए स्कूली बच्चे भारत और इंडोनेशिया के राष्ट्रीय ध्वज लेकर खड़े दिखाई दिए। प्रधानमंत्री ने उनके पास जाकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। सेरेमोनियल रिसेप्शन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाकर उनका स्वागत किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों से मुलाकात की। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से भी हाथ मिलाया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्ताना मर्डेका (राष्ट्रपति भवन) में विजिटर बुक पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे