
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
अमेरिका ने रविवार को ईरान में 140 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। ये हमले किश्म, सीरिक, बंदर अब्बास, जास्क, बुशेहर, खोंदाब, बंदर महशहर, बेहबहान, अंदीमेश्क, देजफुल, अहवाज, अबादान और खुर्रमशहर जैसे इलाकों में किए गए।
इसके जवाब में ईरान ने सोमवार को कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया। IRGC के मुताबिक, कुवैत के अली अल-सलेम एयरबेस पर ईंधन टैंक और पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया। साथ ही अहमद अल-जाबेर एयरबेस के रडार सिस्टम पर भी हमला किया गया।
इससे पहले IRGC ने बहरीन के शेख ईसा एयरबेस पर भी हमले का दावा किया था। संगठन के अनुसार, वहां हेलिकॉप्टर रखरखाव केंद्र, P-8 विमान के हैंगर और अमेरिकी सेना के ड्रोन कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया गया।
वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसिन रेजाई ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के लिए कई परमाणु बमों से भी ज्यादा अहम है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रेजाई ने कहा कि ईरान होर्मुज की हर हाल में रक्षा करेगा।
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : रातोंरात 18 आईपीएस अफसरों के . . .
2026-07-15 12:16:43
अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई हो उनकी रूह-कांप जाए:सीएम . . .
2026-07-14 12:54:09
कर्मचारी कल्याण : पदोन्नति में 2 वर्ष की छूट से हजारों कार्मिकों . . .
2026-07-13 13:11:50
गुरु पूर्णिमा पर गुरु पं. कुंदनलाल गंगानी जन्मशताब्दी समारोह में . . .
2026-07-15 12:19:41
नाबार्ड राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार को 45वां स्था . . .
2026-07-14 13:02:05
जयपुर से 16 साल की लड़की का किडनैप कर रेप . . .
2026-07-14 12:58:57