
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
वाशिंगटन। ईरान के हमले में पहली बार दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। इसके बाद अमेरिकी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने सैनिकों के मारे जाने के जवाब में ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, "ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल शिपिंग को धमकाने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करने और उन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) बलों को तत्काल जवाब देने के लिए किए गए हैं, जिन्होंने कल रात जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया था।" सेंटकॉम के अनुसार, ईरानी हमले में दो अमेरिकी सैनिक मारे गए, जबकि एक अन्य सैनिक लापता है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक अलग बयान में कहा कि कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमलों का नया दौर शुरू किया है।
वहीं, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पिछले दिन हुए अमेरिकी हमलों में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही संघर्ष के इस नए दौर में मरने वालों की कुल संख्या 50 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केरमानपुर ने कहा कि 27 जून से अब तक अमेरिकी हमलों में कम से कम 500 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह बंदर अब्बास और केशम द्वीप पर विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
समाचार एजेंसी ने होर्मुज स्ट्रेट स्थित केशम द्वीप के निवासियों के हवाले से बताया कि द्वीप के कई हिस्सों में विस्फोट हुए। एजेंसी के अनुसार, हाल के दिनों में अमेरिकी विमानों ने कई बार केशम द्वीप को निशाना बनाया, जिससे वहां के कुछ हिस्सों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।
बंदर अब्बास के बंदरगाह शहर में भी कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। वाशिंगटन और तेहरान के बीच फिर से शुरू हुई सैन्य कार्रवाई के बीच दोनों स्थान अमेरिकी हमलों का निशाना बने हैं।
निवेश अनुकूलता में ‘अग्रणी राज्यों’ में शामिल हुआ राजस्थान . . .
2026-07-19 18:39:01
धार्मिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही राज्य सरकार : . . .
2026-07-19 18:36:26
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन द्वारा 57वें बैंक राष्ट्रीयक . . .
2026-07-19 18:41:49
अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ जयपुर पुलिस का अभियान ल . . .
2026-07-19 18:34:30
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19