
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली । यूक्रेन में रूसी हमले लगातार जारी हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि बुधवार को रूस ने एक बार फिर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन में तबाही मचाई। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस जानबूझकर नागरिक ढांचे को निशाना बना रहा है। रूस ने कल रात भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और इमारतों पर हमले किए। जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस युद्ध को आगे बढ़ाने के लिए अपनी क्षमता लगातार बढ़ा रहा है। रूस अपनी क्षमता विस्तार और मिसाइलों के भंडार बढ़ाने के लिए काफी निवेश कर रहा है। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''रूस के हमले के बाद पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए कल रात से ही लगातार काम किया जा रहा है। यह एक संयुक्त हमला था, जिसमें ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों दोनों का इस्तेमाल किया गया। रूस ने पोल्टावा, सूमी और खेरसोन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।''
जेलेंस्की ने बताया कि खार्कीव क्षेत्र में रिहायशी इमारतों पर हमला किया गया। वहीं क्रामाटोर्स्क में एक गाइडेड हवाई बम एक बहुमंजिला इमारत पर गिरा। राज्य आपातकालीन सेवा की टीमों ने वहां से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इसके अलावा जापोरिज्जिया में तीन लोग और क्रिवी रीह में दो लोग घायल हुए। ओडेसा में एक अपार्टमेंट इमारत भी हमले की चपेट में आई।
उन्होंने बताया कि कीव क्षेत्र के चुबिन्स्के में ड्रोन हमलों के बाद कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगी आग पर काबू पाने के लिए सभी आवश्यक आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं।
जेलेंस्की ने कहा, ''रूस लगातार मिसाइलों के भंडार और युद्ध को आगे बढ़ाने की अपनी क्षमता में निवेश कर रहा है। इसका मतलब है कि इसके जवाब में और अधिक प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।''
उन्होंने कहा कि इस सप्ताह हमारे यूरोपीय सहयोगियों ने यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। यह भी जरूरी है कि इनके साथ बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव के लिए अतिरिक्त रक्षा पैकेज भी उपलब्ध कराए जाएं, खासकर 'पर्ल' के माध्यम से।
उन्होंने कहा कि हमारे आसमान की सुरक्षा को मजबूत करने वाला हर कदम रोजाना यूक्रेन के लोगों की जान बचाने में मदद करता है। अगर हमें रूस की लड़ाई जारी रखने की इच्छा को कमजोर करना है, तो हमें उन मिसाइलों को प्रभावी ढंग से निष्क्रिय करना होगा जिनके सहारे मॉस्को इस युद्ध को आगे बढ़ा रहा है। मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जो इस बात को समझते हैं और हमारी मदद कर रहे हैं।
पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा भारत, खेल बन र . . .
2026-08-27 17:24:48
जलजीवन मिशन में ठेकेदारों को बिना जांच 122 करोड़ भुगतान . . .
2026-08-27 17:14:46
खनन उद्यमियों की समस्याएं लेकर CM से मिला प्रतिनिधिमंडल . . .
2026-08-27 13:44:02
निम्स यूनिवर्सिटी का 20 साल का स्टूडेंट प्राइवेट हॉस्टल में फंदे . . .
2026-08-27 13:36:07
जयपुर में देर रात स्कूटी पर निकले कलेक्टर . . .
2026-08-26 18:30:47
विधानसभा में स्वर्गीय बरकतुल्लाह खां को पुष्पांजलि . . .
2026-08-25 17:04:15