
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ईरान के एक तेल टैंकर पर हमले का दावा किया। सेंटकॉम ने बताया कि यह हमला ईरान के एम/टी काइलो नाम के जहाज पर किया गया। हमले के बाद जहाज समुद्र की तलहटी में समा गया। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमेरिकी सैनिकों की सटीक कार्रवाई और पेशेवर कौशल की बदौलत, एमटी काइलो ओमान की खाड़ी में डूब गया और समुद्र की तलहटी में ईरानी नौसेना के साथ जा मिला। अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट के आसपास हमलों का सिलसिला रुक-रुक कर बना हुआ है। दोनों देशों के बीच एक बार फिर से टकराव की वजह से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही ईरान के साथ अमेरिका के टकराव को पूर्ण युद्ध के बजाय रुक-रुक कर होने वाला 'सैन्य संघर्ष' बता चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर वॉशिंगटन का नियंत्रण है और उसने तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका है।
ट्रंप ने यह बात तब कही, जब उनसे पूछा गया कि ईरान पर दोबारा हमले शुरू होने के बावजूद, उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने इस टकराव को 'युद्ध' मानने से इनकार क्यों किया।
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "देखिए, मैं आपको बताता हूं, बहुत से लोग इसे युद्ध नहीं कहते। मैं इसे मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट (सैन्य टकराव) कहता हूं, क्योंकि हमारे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। यह कोई बहुत बड़ी घटना नहीं है।"
बीते मंगलवार की रात भी ईरान पर बहुत बड़ा हमला किया गया था। इस हमले में 18 लोगों की मौत हो गई थी।
उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी सेना जब चाहे तब ईरान पर नए हमले करने के लिए तैयार है। बीते मंगलवार की रात ईरान पर बहुत बड़ा हमला किया गया है और हम जब चाहें, फिर से ऐसा हमला करने के लिए तैयार हैं।
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरान की ओर से हाल ही में लगाए गए या दोबारा तैयार किए गए सभी नए उपकरणों को नष्ट कर दिया है।
साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत और नवीन आपराधिक कानूनों का प् . . .
2026-09-08 19:31:50
राजस्थान में इस सीजन सामान्य से 18.88 फीसदी कम बारिश . . .
2026-09-08 19:29:36
संजय के अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें सीजे बने . . .
2026-09-07 12:49:38
जयपुर के 18 नगरीय निकायों में वोटिंग कल:3.88 लाख से ज्यादा वोटर्स . . .
2026-09-08 19:26:12
जयपुर में मोबाइल टावर फ्रॉड में साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार . . .
2026-09-07 13:10:23
जयपुर में 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया . . .
2026-09-07 13:02:26