It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला:जवाब में ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागीं
By Lokjeewan Daily - 09-09-2026

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार (8 सितंबर) को ईरान से जुड़े 5 तेल टैंकरों पर हमला किया। इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने 18 मिसाइलों को मार गिराया, जबकि दो मिसाइलें आबादी से दूर इलाकों में गिरीं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान ने पिछले दो दिनों में अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े तेल टैंकरों पर हमला किया।

अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में 10 जहाजों पर हमले करने का दावा किया है। इनमें 2 अमेरिकी जहाज और 8 तेल टैंकर शामिल हैं। ईरान ने कहा कि ये जहाज प्रतिबंधित इलाके से गुजर रहे थे। ईरान ने अमेरिका के एक सब-मरीन ड्रोन को पकड़ने की बात भी कही है।

अन्य सम्बंधित खबरे