
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अचानक हाईजैक का अलर्ट मिलने से इजराइल में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। विमान से पहले इमरजेंसी कोड 7700 और उसके बाद 7500 सिग्नल भेजा गया। एविएशन में 7500 कोड विमान में हाईजैक या किसी तरह के गैरकानूनी हस्तक्षेप का संकेत माना जाता है। अलर्ट मिलते ही इजराइल ने विमान की निगरानी के लिए फाइटर जेट रवाना कर दिए। हालांकि, बाद में स्थिति कुछ और निकली। विमान ने अपना निर्धारित मार्ग बदल दिया और सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर लैंड किया। लैंडिंग के बाद सामने आया कि विमान में हाईजैक की कोई स्थिति नहीं थी। इजराइली सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, पायलटों के बीच हुई कथित कहासुनी के दौरान ये इमरजेंसी सिग्नल भेजे गए थे।
फ्लाईदुबई की इस फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे। इनमें 150 से अधिक इजराइली नागरिक बताए गए हैं। विमान के अचानक रास्ता बदलने और ताबुक की ओर जाने से मामले को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद अपने निर्धारित रूट से अलग हो गया। इसके बाद उसने ताबुक एयरपोर्ट की ओर रुख किया। कुछ समय के लिए फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइटों पर विमान की लोकेशन भी दिखाई नहीं दी।
विमान से 7500 कोड मिलने के बाद इजराइली सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इजराइली एयरफोर्स के फाइटर जेट विमान की दिशा में भेजे गए।
हिब्रू मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घटना के दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बीच भी आपात बातचीत हुई। अधिकारियों ने विमान की स्थिति और उसमें सवार यात्रियों से जुड़ी जानकारी जुटाई।
इजराइली सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, विमान से 7700 और 7500 कोड भेजे जाने के पीछे पायलटों के बीच हुई बहस को वजह बताया जा रहा है। हालांकि, पायलटों के बीच विवाद किस मुद्दे को लेकर हुआ था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि पायलटों की कहासुनी के दौरान 7500 जैसे गंभीर अलर्ट कोड किस परिस्थिति में सक्रिय हुआ। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विमान के सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्रियों और क्रू की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई गई। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार विमान में हाईजैक जैसी स्थिति नहीं पाई गई। अधिकारियों की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की 30 कृषि उपज मण्डी समितियों . . .
2026-09-30 13:11:17
होमगार्ड भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ाया, कूटरचित प्रमाण पत्र ल . . .
2026-09-30 13:08:43
CET समेत 5 बड़ी भर्तियों की परीक्षा तिथियों में बदलाव, पंचायतीरा . . .
2026-09-29 13:13:03
श्रुति भारद्वाज को फिर बनाया आरसीडीएफ का प्रबंध निदेशक . . .
2026-09-30 13:02:21
जयपुर में नकली घी की पैकिंग का खुलासा, गोदाम से 61,600 कार्टन-पा . . .
2026-09-30 13:00:43
जयपुर में खूनी संघर्ष : संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बड़े भ . . .
2026-09-29 13:15:36