It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनके देश ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर हमले में मध्यवर्ती रेंज की एक नयी मिसाइल का परीक्षण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन को जिन देशों ने अपनी मिसाइल रूस के खिलाफ दागने की अनुमति दी है, उनके विरूद्ध मास्को अपनी नयी मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है।
पुतिन ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर किया गया रूसी हमला, इस हफ्ते की शुरूआत में अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों से रूसी क्षेत्र पर किये गए यूक्रेन के हमलों के जवाब में किया गया।
उन्होंने घोषणा की कि रूस अन्य देशों पर हमले से पहले नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अग्रिम चेतावनी जारी करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली रूसी मिसाइलों को रोकने में सक्षम नहीं होगी।
यूक्रेन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि रूस ने रात में उसके एक शहर पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि यह हमला मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल से किया गया था।
राजस्थान में आज शुरू हो सकता है बारिश का दौर . . .
2025-09-17 13:17:41
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान में सेवा . . .
2025-09-17 13:16:00
पूर्व आईएएस डॉ. राजेश्वर सिंह होंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त . . .
2025-09-17 13:14:08
महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत की उम्मीद, ईडी को भेजा नोटिस . . .
2025-09-17 13:25:54
सांगानेर में भाजपा रिद्धि-सिद्धि मंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के जन . . .
2025-09-17 13:23:26
देर रात 41 आरएएस अफसरों के तबादले, 20 SDM बदले . . .
2025-09-17 13:20:53