It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
अमरावती: ब्राजील में आंध्रे प्रदेश की ओंगोल गाय 4.82 मिलियन डॉलर (लगभग 41 करोड़ रुपये) में बेची गई। इस गाय का नाम वियातिना-19 है। यह गाय आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले की है। गाय की शानदार आनुवंशिक विशेषताओं और देखरेख से ब्राजील में इसकी बहुत मांग है। इस गाय ने इतिहास रच दिया है। यह दुनिया की सबसे महंगी गाय बन गई है। वियाटिना-19 ने जापान की वाग्यू और भारत की ब्राह्मण जैसी नस्लों को भी पीछे छोड़ दिया। यह ओंगोल नस्ल की क्षमता को दिखाता है। ओंगोल गाय मूल रूप से आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले की है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई
वियाटिना-19 मिस साउथ अमेरिका का ख़िताब भी जीत चुकी है। इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई है। यह 2024 में सबसे महंगी गाय के रूप में दर्ज हुई। यह गाय डेयरी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसकी शारीरिक ताकत, गर्मी सहने की क्षमता और मांसपेशियों की संरचना इसे खास बनाती है। ब्राजील जैसे देशों ने इस नस्ल का पूरा फायदा उठाया है। वहीं, भारत में यह नस्ल उपेक्षित है।
भारत में गाय की यह नस्ल संघर्ष कर रही
ओंगोल गाय की नियमित नीलामी होती है। 2023 में ब्राजील के अरंडू में हुई एक नीलामी में वियाटिना-19 4.3 मिलियन डॉलर में बिकी थी। पिछले साल इसकी कीमत लगभग 4.8 मिलियन डॉलर थी। यह देखकर हैरानी होती है कि भारत में यह नस्ल संघर्ष कर रही है, जबकि दूसरे देशों में इससे इतनी कमाई हो रही है। ओंगोल गाय के बेहतरीन जर्मप्लाज्म से ब्राजील जैसे देशों ने काफी धन कमाया है। यह सोचने वाली बात है कि हमारे देश की एक अनमोल धरोहर दूसरे देशों में इतनी कीमती है। हमें भी ओंगोल नस्ल के संरक्षण और विकास पर ध्यान देना चाहिए। इससे न सिर्फ नस्ल बचेगी, बल्कि किसानों की आय भी बढ़ेगी।
जयपुर में IPL टिकट की रेट 3000-रुपए तक बढ़ाई गई . . .
2025-03-13 12:42:47
सुनियोजित विकास एवं बेहतर नागरिक सुविधायें प्रदान करने के लिए राज . . .
2025-03-13 12:38:02
पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती :हाई कोर्ट ने परिणाम रिवाइज करने पर लग . . .
2025-03-13 12:35:22
जवाहर कला केंद्र में लगेगा रंगों का मेला . . .
2025-03-13 12:29:55
जयपुर के गोदाम में लगी भीषण आग:24 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके . . .
2025-03-13 12:27:30
जयपुर मेट्रो शुक्रवार को 9 घंटे रहेगी बंद . . .
2025-03-13 12:25:45