
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रमुख ऐनालेना बेयरबॉक ने कहा है कि 24 फ़रवरी 2022 को, यूक्रेन पर रूसी सैन्य बलों द्वारा पूर्ण स्तर पर आक्रमण किए जाने से एक पूरे महाद्वीप के लिए शान्तिपूर्ण आकाँक्षाएँ चकनाचूर हो गई थीं, लेकिन युद्ध को कभी भी नए सामान्य हालात नहीं बनने देना होगा. महासभा अध्यक्ष ने मंगलवार को जिनीवा में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चार वर्ष पहले, योरोप में लोगों की किसी और ही दुनिया में नींद खुली थी, चूँकि उनके जैसी अन्य पीढ़ियों ने हमेशा शान्ति में रहने के विशेषाधिकार को ही देखा था.“मगर, चार वर्ष पहले, रूस द्वारा पड़ोसी देश यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद यह बदल गया.” Tweet URL
ऐनालेना बेयरबॉक ने महासचिव एंतोनियो गुटेरेश के उस आकलन को दोहाराया, जिसमें उन्होंने यूक्रेन युद्ध को हमारी सामूहिक चेतना पर एक धब्बा क़रार दिया है, और जिससे अपार मानव व आर्थिक पीड़ा उपजी है. इस बीच, मंगलवार को भी रूसी सैन्य बलों के ड्रोन हमले जारी हैं, जिनमें ज़ैपोरिझझिया शहर में लड़ाई के अग्रिम मोर्चे पर रिहायशी इमारतों व सार्वजनिक केन्द्रों में कम से कम पाँच लोगों के घायल होने की ख़बर है.यूक्रेन में मानवतावादी समन्वयक माथियास श्माले ने राजधानी कीव से जानकारी देते हुए बताया कि देश के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर व्यवस्थागत ढंग से किए गए हमलों का भयावह असर हुआ है. कुछ इलाक़ों में पिछले कई सप्ताह से बिजली व जल आपूर्ति ठप है. फ़रवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध के बाद से अब तक, 2025, आम नागरिकों के लिए सबसे घातक साल साबित हुआ है, जिसमें कम से कम 2,500 आम लोगों की जान गई है और 12 हज़ार से अधिक घायल हुए हैं. 2024 की तुलना में यह 30 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.यूक्रेन युद्ध के चार वर्षयूक्रेन में युद्ध के पाँचवे वर्ष में दाख़िल होने के पड़ाव पर, मंगलवार को न्यूयॉर्क में यूएन महासभा का 11वाँ आपात विशेष सत्र आयोजित हो रहा है, जिसमें मौजूदा हालात पर और हिंसक टकराव का अन्त करने के लिए उच्च स्तरीय चर्चा होगी.इस सत्र में युद्धविराम, बन्दियों की अदला-बदली, ग़ैरक़ानूनी ढंग से हिरासत में रखे गए व्यक्तियों की रिहाई, और जबरन हस्तांतरित हुए बच्चों व लोगों को वापिस लौटाने के लिए एक प्रस्ताव को पारित किए जाने की सम्भावना है.मंगलवार को ही सुरक्षा परिषद में यूक्रेन में ज़मीनी स्थिति पर चर्चा के लिए सदस्य देशों की बैठक होगी.महासभा अध्यक्ष ऐनालेना बेयरबॉक ने कहा कि इस युद्ध पर अन्तत: विराम लगाया जाना होगा. किसी भी शान्ति समझौते को यूएन चार्टर, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून व महासभा प्रस्तावों की बुनियाद पर खड़ा किया जाना होगा. उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से शान्ति के लिए कार्य करने का आग्रह करते हुए कहा कि यूक्रेन में तत्काल, पूर्ण रूप से, बिना किसी शर्त के युद्धविराम को लागू किए जाने की आवश्यकता है, जिसमें यूक्रेन की सम्प्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता का ख़याल रखा जाना होगा.
जयपुर : भू-अभिलेख निरीक्षक 3.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार . . .
2026-02-27 16:42:25
उद्यमी निवेश कर राज्य के विकास में बनें सक्रिय भागीदार : भजनलाल श . . .
2026-02-27 16:31:30
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्यपाल को जारी किए नोटिस . . .
2026-02-27 12:30:43
सांगानेर को जाम से मिलेगी राहत! 240 करोड़ की एलिवेटेड रोड को हरी . . .
2026-02-27 16:29:21
राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म . . .
2026-02-27 12:35:54
जयपुर में कला, शिल्प और रचनात्मकता का उत्सव 28 फरवरी और 1 मार्च . . .
2026-02-27 12:32:57