
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया है कि रात को की गई एयरस्ट्राइक में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी मारे गए हैं। अगर इजराइल का यह दावा सही साबित होता है, तो वह इस युद्ध में खामेनेई के बाद मारे जाने वाले सबसे ताकतवर शख्स होंगे।
इसके साथ ही इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि एक अलग हमले में ईरान के बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरजा सुलेमानी को भी मार गिराया गया। हालांकि, इन दावों पर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।
वहीं, इजराइल के दावों के बीच लारीजानी के X अकाउंट पर एक हाथ से लिखा नोट पब्लिश किया है। इसमें उन्होंने हमले में मारे गए ईरानी नौसैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई है, जिनका अंतिम संस्कार आज होने की उम्मीद थी।
मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात . . .
2026-03-17 18:07:22
RGHS में दवाई की फर्जी पर्चियों पर रोक लगेगी . . .
2026-03-17 17:49:21
जयपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल: . . .
2026-03-17 17:55:46
जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेन्द्रकुमार सोनी को साहित्य अकादमी पुरस्कार . . .
2026-03-17 17:53:19