
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष पर कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ट्रंप ने सीधे शब्दों में ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका के पास इतनी ताकत है कि वह पूरे ईरान को महज एक रात में तबाह कर सकता है और अगर जरूरत पड़ी, तो यह कार्रवाई "कल रात" भी हो सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को सुरक्षित निकालने के ऑपरेशन को ‘ऐतिहासिक’ और ‘बेहद जोखिम भरा’ बताया। उन्होंने खुलासा किया कि दूसरे पायलट के फंसे होने की जानकारी एक गुप्त ऑपरेशन का हिस्सा थी, जिसे मीडिया में लीक कर दिया गया। ट्रंप ने कहा, "ईरान को दूसरे पायलट की सही स्थिति का पता नहीं था, लेकिन खबर लीक होने से रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल हो गया। हमारी एजेंसियां उस व्यक्ति की तलाश कर रही हैं जिसने यह सूचना साझा की है; उसे जेल भेजा जाएगा और संबंधित मीडिया कंपनी पर भी कार्रवाई हो सकती है।" विशाल सैन्य बेड़ा : दूसरे रेस्क्यू मिशन में कुल 155 अमेरिकी विमान शामिल थे, जिनमें 4 बॉम्बर, 64 फाइटर जेट और 13 रेस्क्यू प्लेन शामिल थे।
चकमा देने की रणनीति : दुश्मन को भ्रमित करने के लिए अमेरिका ने 7 अलग-अलग जगहों पर 'डिकॉय' मिशन चलाए ताकि ईरान को उनकी असल लोकेशन का पता न चले।
पायलट की बहादुरी : ट्रंप ने एक घायल पायलट का जिक्र किया जो चेहरा लहूलुहान होने के बावजूद पहाड़ियों पर चढ़ता रहा ताकि दुश्मन की गिरफ्त में न आए। उसने खुद ही अपना प्राथमिक उपचार किया और अमेरिकी सेना के संपर्क में रहा।
37 दिनों में 13,000 ठिकानों पर प्रहार : ट्रंप ने युद्ध के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पिछले 37 दिनों में अमेरिकी वायुसेना ने 10,000 से ज्यादा उड़ानें भरी हैं और ईरान के 13,000 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ईरान ने एक अमेरिकी F-15 विमान गिराया था, लेकिन उन्होंने इसे दुश्मन के लिए महज एक ‘लकी हिट’ (किस्मत का साथ) करार दिया।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन और सीआईए डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ भी मौजूद रहे, जो इस मिशन की गंभीरता को दर्शाता है।
राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए RPL की तैयारी . . .
2026-04-07 15:49:09
-केंद्र सरकार किसी राज्य पर योजनाएं थोपना नहीं चाहती:शिवराज . . .
2026-04-07 15:46:53
रेगिस्तान में बरसे ओले, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट . . .
2026-04-07 15:12:46
हॉलीवुड फिल्म में संजय दत्त के साथ दिखेंगी स्नेहा सिद्ध: . . .
2026-04-07 15:52:28
जयपुर में कांग्रेस विधायक की बेटी की कार का एक्सीडेंट: . . .
2026-04-07 15:50:51
राज्यपाल से नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. रमन कुमार दवे ने की शिष्टाचा . . .
2026-04-07 15:09:51