
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
टोक्यो । जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर में आए जबरदस्त भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी। 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका के चलते सुनामी अलर्ट जारी किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, शाम 4:53 बजे (स्थानीय समयानुसार) भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र प्रशांत महासागर में सैनरिकु तट पर था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई। अधिकारियों ने उस इलाके की सूची जारी कर दी है जहां सुनामी की आशंका है। कहा कि सबसे पहले ऊंची लहरें इवाते, आओमोरी और होक्काइडो प्रांतों में उठ सकती हैं। इस बीच मीडिया से बात करते हुए, प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कहा कि सरकार ने एक इमरजेंसी टास्क फोर्स बनाई है और उन इलाकों के लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की है।
जापानी प्रसारक एनएचके ने होक्काइडो के हाचिनोहे पोर्ट से लहरों की आशंका के चलते जहाजों को वहां से निकलते दिखाया, और स्क्रीन पर 'सुनामी! खाली करो!' का अलर्ट फ्लैश किया गया।
क्योदो न्यूज एजेंसी ने बताया कि जापान के मुख्य होंशू आइलैंड के उत्तरी सिरे पर आओमोरी में भूकंप के झटकों की वजह से बुलेट ट्रेन सर्विस रोक दी गईं।
जापान के सीस्मिक इंटेंसिटी स्केल पर भूकंप की तीव्रता '5' मापी गई। यह इतनी ज्यादा है कि लोगों का घूमना-फिरना मुश्किल हो गया। कई जगह कंक्रीट-ब्लॉक की दीवारें गिर गईं।
जापान में दुनिया के किसी भी इलाके के बनिस्बत ज्यादा भूकंप आता है। यहां हर पांच मिनट में कम से कम एक झटका आता है। यह देश "रिंग ऑफ फायर" में बसा है।
जापान टुडे के अनुसार, होक्काइडो और तोहोकू इलाकों में अभी कोई न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं चल रहा है, लेकिन होक्काइडो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी और तोहोकू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के कई न्यूक्लियर पावर प्लांट बंद हैं। तोहोकू इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह अपने ओनागावा न्यूक्लियर पावर प्लांट पर भूकंप और सुनामी के असर की जांच कर रहा है।
राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा तापमान, हीटवेव . . .
2026-04-20 17:26:38
महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का विरोध करना विपक्ष को बहुत भारी पड़े . . .
2026-04-20 17:15:31
राजस्थान शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के ‘सार्थक . . .
2026-04-20 17:11:19
बीजेपी की पदयात्रा को पुलिस ने रोका . . .
2026-04-20 17:29:12
सदाचार व टीम भावना करें कार्य : आबकारी आयुक्त . . .
2026-04-20 17:23:42
RAJ-RERA : बकाया भुगतान न करना आवंटी को पड़ा भारी . . .
2026-04-20 17:20:22