It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

ट्रंप ने पोलैंड में पांच हजार अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक भेजने का किया ऐलान
By Lokjeewan Daily - 22-05-2026

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी सरकार पोलैंड में अतिरिक्त पांच हजार अमेरिकी सैनिक भेजेगी। ट्रंप ने सोशल मी‍ड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी की सफल जीत और उनके साथ हमारे अच्छे रिश्तों को देखते हुए, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका पोलैंड में अतिरिक्त 5,000 सैनिक भेजेगा। मुझे राष्ट्रपति का समर्थन करने पर गर्व है।" समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह टिप्पणी पेंटागन की ओर से पोलैंड में 4,000 से अधिक यूएस-आधारित सैनिकों की नियोजित तैनाती को अचानक टालने के एक सप्ताह बाद आई है। पिछले साल पोलैंड में कैरोल नावरोकी राष्ट्रपति चुने गए थे।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय यूरोप में करीब 80,000 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं, जिनमें से लगभग 10,000 पोलैंड में तैनात हैं।
इससे पहले पेंटागन ने यह भी घोषणा की थी कि अगले 6 से 12 महीनों में करीब 5,000 अमेरिकी सैनिकों को जर्मनी से वापस बुलाया जाएगा।
उधर, जब पेंटागन ने पोलैंड में अमेरिकी सैनिकों की अस्थायी तैनाती की योजना रद्द की, तब अमेरिकी यूरोपीय कमांड के प्रमुख को 'सैनिकों की संख्या कम करने' के निर्देश दिए गए थे। यह जानकारी अमेरिकी सेना के कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ क्रिस्टोफर लानेव ने पिछले हफ्ते कांग्रेस की सुनवाई में दी।
लानेव ने 'दूसरी आर्म्ड ब्रिगेड कॉम्बैट टीम' का ज‍िक्र करते हुए कहा, "मैंने उनके साथ मिलकर इस पर चर्चा की कि कौन-सी यूनिट कम की जाए, और यह फैसला लिया गया कि उस ब्रिगेड की तैनाती फिलहाल न की जाए।"
जनरल ने बताया कि यूनिट के कुछ हिस्से पहले ही विदेश भेजे जा चुके थे और उसका सैन्य सामान रास्ते में था।
उन्होंने यह भी कहा कि तैनाती रद्द करने का आदेश अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के दफ्तर से आया था। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अन्य सम्बंधित खबरे