It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हज यात्रा: 15 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचे मक्का
By Lokjeewan Daily - 25-05-2026

मक्का । हज यात्रा के लिए इस वर्ष मक्का में 15 लाख से ज्‍यादा लोग पहुंच चुके हैं। इस बार की हज यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के खत्म होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने अपनी हवाई सुरक्षा और मजबूत कर दी है। सफेद कपड़े पहने लाखों जायरीन बसों और पैदल चलते हुए मीना के बड़े कैंप इलाके में पहुंचे। इससे पहले उन्होंने ‘तवाफ’ किया, यानी मक्का की बड़ी मस्जिद में मौजूद काबा के चारों ओर सात चक्कर लगाए। एडनक्रोनोस न्यूज एजेंसी के अनुसार, हज की शुरुआत ऐसे समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी नाजुक युद्धविराम को बढ़ाने और होर्मुज स्‍ट्रेट को फिर से खोलने को लेकर अलग-अलग संकेत दिए।
इस साल की हज यात्रा में दुनिया भर से मुसलमान शामिल हुए हैं, जिनमें ईरान से आए लोग भी शामिल हैं। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब हाल के महीनों में ईरान ने सऊदी अरब और खाड़ी के दूसरे देशों में कई जगहों को निशाना बनाकर हमले किए थे।
सऊदी अधिकारियों ने कोशिश की है कि इस तनाव और संघर्ष का असर हज यात्रा पर न पड़े। दुनिया भर से बड़ी संख्या में लोग लंबा सफर तय करके इस अहम धार्मिक यात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं।
तनाव और अनिश्चितता के बावजूद, सऊदी अधिकारियों का कहना है कि इस साल 2025 के मुकाबले विदेशों से ज्यादा लोग हज में शामिल हुए हैं।
सऊदी रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें मक्का के बाहरी इलाकों में आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम तैनात दिखाए गए।
मंत्रालय ने कहा, “हवाई सुरक्षा बल पवित्र स्थलों के ऊपर आसमान की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। उनका काम किसी भी हवाई खतरे का जवाब देना और यात्रियों की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करना है।”
पिछले हफ्ते सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उसने इराक की दिशा से उसके हवाई क्षेत्र में घुसे तीन ड्रोन को रोक लिया था।
वहीं, यूएई ने मंगलवार को बताया कि पिछले 48 घंटों में उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इराक की दिशा से आए छह ड्रोन का पता लगाया।

अन्य सम्बंधित खबरे