It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल सौंपने में संतुलन जरूरी, अमेरिकी भूमिका का सम्मान हो: हेगसेथ
By Lokjeewan Daily - 30-05-2026

सिंगापुर । अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल (ओपीसीओएएन) हस्तांतरित करने की प्रक्रिया में ऐसा संतुलन होना चाहिए, जिसमें दशकों से निभाई जा रही अमेरिकी सैन्य जिम्मेदारियों और भूमिका का सम्मान बना रहे। हेगसेथ ने यह बात सिंगापुर में एक डिफेंस फोरम में कही। फिलहाल सोल और वाशिंगटन के बीच ट्रांजिशन कब और कैसे आगे बढ़े इसे लेकर राय अलग-अलग है। एशिया सिक्योरिटी समिट को शांगरी ला डायलॉग के नाम से भी जाना जाता है। हेगसेथ ने यहां कहा, " अमेरिका युद्धकालीन नियंत्रण वापस लेने की दक्षिण कोरिया की इच्छा का स्वागत करता है, लेकिन यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सैन्य योजनाओं और जिम्मेदारियों के बीच उचित संतुलन बना रहे।"
योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, दक्षिण कोरिया की सरकार 2028 तक अमेरिका से युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल वापस लेने की योजना बना रही है, ताकि राष्ट्रपति ली जे म्युंग के कार्यकाल के दौरान यह प्रक्रिया पूरी हो सके। हालांकि, इस समयसीमा को लेकर सोल और वाशिंगटन के बीच मतभेद की आशंकाएं भी सामने आई हैं।
इस बीच, यूएस फोर्सेज कोरिया कमांडर जनरल जेवियर ब्रूनसन के एक बयान ने संशय पैदा कर दिया। उन्होंने कहा कि ओपीसीओएएन हस्तांतरण से पहले आवश्यक सैन्य क्षमताओं और तैयारी को सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सही क्षमता, सही स्थान और सही समय को ध्यान में रखते हुए ही यह बदलाव किया जाना चाहिए।
हेगसेथ ने दक्षिण कोरिया की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की पहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा, " राष्ट्रपति ली का रक्षा खर्च को जीडीपी के 3.5 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसले व्यावहारिक और दूरदर्शी है।" उन्होंने कहा कि अन्य सहयोगी देशों को भी इसी राह पर चलना चाहिए।
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने दक्षिण कोरिया के परमाणु ऊर्जा संचालित पनडुब्बी कार्यक्रम का समर्थन दोहराते हुए कहा कि सहयोगी देशों की समुद्री युद्ध क्षमता में वृद्धि क्षेत्रीय स्थिरता और प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करेगी।

अन्य सम्बंधित खबरे