
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान में अब एक नया नेतृत्व समूह सामने आया है, जो वॉशिंगटन के साथ बातचीत करने के लिए ज्यादा तैयार दिख रहा है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि सैन्य दबाव ने ईरान की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है और इससे परमाणु कार्यक्रम पर समझौते की संभावना बन गई है। राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि अगर समझौता सफल होता है तो ईरान को अपने देश के पुनर्निर्माण का मौका मिल सकता है। उनके पास अपना देश बनाने का मौका है। ट्रंप ने कहा, “यह एक तरह से शासन परिवर्तन है, क्योंकि मुझे ये लोग ज्यादा समझदार और तर्कसंगत लगते हैं, उन लोगों से जो अब हमारे बीच नहीं हैं।”
यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और ईरान के बीच ऐसा समझौता करीब है जो ईरान को परमाणु हथियार बनाने से हमेशा के लिए रोक देगा।
राष्ट्रपति के अनुसार, ईरान का जो मौजूदा नेतृत्व बातचीत कर रहा है, वह पहले की सरकार से काफी अलग है।
ट्रंप ने कहा कि हमने पहले नेतृत्व टीम को खत्म कर दिया, फिर दूसरी टीम को। अब एक अलग तरह का समूह है, अलग स्तर का, और मुझे लगता है कि ये ज्यादा समझदार है और तर्क से काम करता है।”
ट्रंप ने कहा कि नए नेतृत्व ने समझौते के ढांचे को मंजूरी दे दी है और वे इसे पूरा करने के लिए तैयार हैं।
राष्ट्रपति ने इस बदलाव का कारण हाल की सैन्य कार्रवाइयों के असर को बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वे मुझसे ज्यादा इस समझौते को चाहते हैं। ट्रंप ने ईरान की सैन्य ताकत को लेकर भी निराशाजनक तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा कि उनकी नौसेना खत्म हो गई है, वायुसेना खत्म हो गई है, एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम भी खत्म हो गया है, सब खत्म हो गया है।
उन्होंने कहा कि हमने उन्हें समझदार पाया है और वे समझौता करेंगे। राष्ट्रपति ने बार-बार कहा कि बातचीत का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है।
उनकी ये टिप्पणियां इसलिए भी ध्यान खींच रही हैं क्योंकि अमेरिकी सरकारें आमतौर पर ईरान को लेकर 'शासन परिवर्तन' को अपनी नीति का लक्ष्य बताने से बचती रही हैं। ट्रंप के बयान से ऐसा लग रहा है कि हाल की सैन्य कार्रवाई ने ईरान के अंदर राजनीतिक बदलाव पर भी असर डाला है।
राजस्थान में मौसम का यू-टर्न: आज से 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑर . . .
2026-06-11 12:33:24
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: 12 जून से प्रदेश की हर ग्राम पंचायत . . .
2026-06-10 18:28:44
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पूरे राजस्थान में हो रही विशेष . . .
2026-06-10 18:20:36
जयपुर सेंटल जेल में एक कैदी पर हमला -कैदी की मां का आरोप बेटे पर . . .
2026-06-12 13:28:50
पायलट पर गहलोत बोले- मैंने जो कहा दिल से कहा . . .
2026-06-12 13:25:38
केन्द्रीय सहकारी बैंको की समीक्षा बैठक वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध . . .
2026-06-11 12:34:57