
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 को लेकर प्रदेशभर के बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आए आंकड़ों ने यह संकेत दिया है कि धार्मिक यात्राओं के प्रति वरिष्ठ नागरिकों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि इस वर्ष 1.14 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके माध्यम से करीब 1.92 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने पंजीकरण कराया। खास बात यह रही कि एक लाख से ज्यादा बुजुर्गों ने हवाई मार्ग से तीर्थ दर्शन करने की इच्छा जताई है।
मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी 41 जिलों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन संख्या के मामले में जयपुर जिला सबसे आगे रहा, जबकि फलौदी से सबसे कम आवेदन दर्ज किए गए। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समान रूप से लोकप्रिय हो रही है।
योजना के तहत इस वर्ष 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को वातानुकूलित ट्रेनों के जरिए देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। इनमें द्वारका, सोमनाथ, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, वैष्णो देवी, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, महाकालेश्वर, तिरुपति, कामाख्या, गंगासागर और अन्य प्रमुख तीर्थस्थल शामिल हैं।
इसके अलावा छह हजार वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराने की भी व्यवस्था की गई है। यात्रियों को उनके चयनित विकल्प के अनुसार यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
देवस्थान विभाग के अनुसार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवास, भोजन, स्थानीय परिवहन और चिकित्सा सहायता जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि यात्रा सुरक्षित और आरामदायक बन सके।
तीर्थ यात्रा योजना में बुजुर्गों का जबरदस्त उत्साह, हवाई सफर की ब . . .
2026-06-16 14:59:07
गहलोत के बयान पर शेखावत का पलटवार, बोले- भाजपा पर बैन अब सिर्फ कल . . .
2026-06-16 14:57:05
बिना विरोध रजिस्ट्री कराने और ब्याज लेने के बाद मुकर नहीं सकता खर . . .
2026-06-15 13:14:20
बकाया चालान वाली गाड़ियों के नंबर LED स्क्रीन पर दिखेंगे . . .
2026-06-16 14:49:39
जयपुर में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:यात्री की तबीयत खर . . .
2026-06-16 14:48:11
हवन, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुई श्री भक्तमाल क . . .
2026-06-15 13:12:17