
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान में गर्भवती महिलाओं के लिए ABHA (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) कार्ड को अनिवार्य करने की पहल की जा रही है। कोटा, बीकानेर और जोधपुर में प्रसूताओं की मौत और तबीयत बिगड़ने के मामलों के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।
ABHA आईडी एक तरह से मरीज की मेडिकल हिस्ट्री का डिजिटल रिकॉर्ड है। इसका उद्देश्य गर्भावस्था से लेकर डिलीवरी तक महिला की पूरी स्वास्थ्य जानकारी को डिजिटल रिकॉर्ड के रूप में सुरक्षित रखना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में डॉक्टरों को मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री तुरंत उपलब्ध हो सके।
सरकार का मानना है कि अगर हर गर्भवती महिला का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार होगा तो हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान समय रहते की जा सकेगी। जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा।ABHA एक डिजिटल हेल्थ आईडी है। इसके तहत हर मरीज को 14 अंकों का एक यूनिक हेल्थ नंबर मिलता है। इसके जरिए मरीज अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकता है। गर्भवती महिलाओं के मामले में ABHA कार्ड से उनकी पूरी हेल्थ हिस्ट्री को रिकॉर्ड किया जा सकेगा। इसमें उनकी जांच रिपोर्ट, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, शुगर लेवल, ब्लड प्रेशर, पहले से कोई गंभीर बीमारी, ऑपरेशन और इलाज से जुड़ी जानकारी जोड़ी जा सकती है।
राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला:प्रसूता के लिए जरू . . .
2026-06-29 13:12:32
शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता और सामाजिक योगदान को सम्मानित कर . . .
2026-06-29 13:06:40
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने रविवार रात करोड़ों रुपए का . . .
2026-06-29 13:09:10
जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के बीच जमकर मारपीट . . .
2026-06-29 12:59:00
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29