
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान में इस साल साल मानसून 8 दिन की देरी से अगले 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है। एक्सपर्ट का दावा है कि 13 साल में ये तीसरा मौका है, जब मानसून जुलाई में एंट्री करेगा।
इसके प्रभाव से कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 6 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है।
इस साल जुलाई महीने में राज्य में सामान्य से काफी कम बारिश होने की आशंका है। मानसून के पहुंचने से पहले आज भी 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। अगले तीन दिन अंधड़ की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 2 या 3 जुलाई को मानसून प्रवेश कर सकता है। इसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में 2 जुलाई से ही आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
बीकानेर संभाग में अंधड़ की चेतावनी: बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर जिलों में 2 से 4 जुलाई के बीच अंधड़ आ सकता है। इस दौरान 50-60 Km प्रतिघंटा या उससे ज्यादा की स्पीड से हवा चलने के साथ धूल का बवंडर भी आ सकता है। इस दौरान इन एरिया के साथ-साथ जोधपुर, फलोदी, जालोर के एरिया में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 . . .
2026-07-01 12:25:01
पांचना बांध जल विवाद का समाधान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल . . .
2026-07-01 12:23:16
राजस्थान- 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, 24 जिलों में अलर्ट . . .
2026-07-01 12:19:53
आमेर के एसबीआई एटीएम में फिर खराब हुआ एसी, उपभोक्ता परेशान . . .
2026-07-01 12:29:12
15 वर्षीय किशोर के साथ जंगल में ले जाकर बेरहमी से की मारपीट . . .
2026-07-01 12:26:57
राजस्थान पुलिस के 100 पुलिस निरीक्षकों के ट्रांसफर . . .
2026-07-01 12:16:03