It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान में मानसून की धमाकेदार एंट्री : पहले दिन 13 जिलों में झमाझम बारिश
By Lokjeewan Daily - 03-07-2026

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार को मानसून ने आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया है और एंट्री के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है. पहले दिन मानसून ने राज्य के 13 जिलों के कुछ हिस्सों को कवर किया है. राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में पिछले 2 दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे रातभर में कई जिलों में 2 इंच (लगभग 50 से 68 मिमी) तक पानी बरस गया. लगातार हो रही इस मानसूनी बारिश के कारण प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है, जिससे दिन के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. 


मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार को भी प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. विभाग ने कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी) जारी किया है. इसके अलावा, मरुस्थलीय जिले जैसलमेर को छोड़कर पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि राज्य में अगले 2 सप्ताह तक बारिश का यह दौर इसी तरह जारी रहेगा. वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा टोंक, जयपुर और अलवर से होकर गुजर रही है, और अगले 4 दिनों में इसके पूरे राजस्थान को कवर करने की उम्मीद है.

इस बार राजस्थान में मानसून का प्रवेश बंगाल की खाड़ी वाली शाखा से हुआ है. यह मानसूनी हवाएं ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को पार करते हुए प्रदेश के पूर्वी जिलों (कोटा, बारां, झालावाड़) के रास्ते दाखिल हुई हैं.
पिछले 13 वर्षों के इतिहास को देखें तो यह तीसरी बार है जब मानसून ने जून के बजाय जुलाई के महीने में राजस्थान में प्रवेश किया है. इससे पहले वर्ष 2014 और 2019 में भी मानसून जुलाई में आया था. हालांकि, देरी से आने के बावजूद उन वर्षों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई थी.

गुरुवार को मानसून की एंट्री के बाद अलवर, झुंझुनूं, सीकर, उदयपुर, भरतपुर और करौली के कई इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई:
झुंझुनूं (बुहाना): सबसे अधिक 68 मिमी बारिश. सीकर (पाटन): 51 मिमी बारिश. अलवर (बहरोड़): 46 मिमी (अलवर जिले में शाम तक कुल 67 मिमी बारिश दर्ज की गई). उदयपुर (भिंडर व बारापाल): क्रमशः 40 मिमी और 38 मिमी बारिश. भरतपुर (भुसावर): 31 मिमी बारिश. करौली (मासलपुर): 27 मिमी बारिश. अजमेर (सरवाड़): 29 मिमी बारिश (अजमेर शहर में 11 मिमी).।
प्रमुख शहरों के मौसम का हाल : जयपुर: राजधानी में गुरुवार रात से ही रुक-रुककर घने बादलों के साथ बारिश का दौर जारी है. ठंडी हवाओं के चलने से यहाँ का अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 33.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है.

अन्य सम्बंधित खबरे