
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। करौली और सवाई माधोपुर के किसानों के बीच लंबे समय से भरोसे, हिस्सेदारी और सिंचाई के अधिकार को लेकर चला आ रहा 'पांचना बांध विवाद' आखिरकार सुलझ गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कड़े रुख और प्रशासनिक मुस्तैदी के बाद समझौते के तहत बांध से पानी छोड़ दिया गया है। इस दौरान आई एक बड़ी तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए रातभर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद तड़के 4:50 बजे बांध का जाम गेट सफलतापूर्वक खोल दिया गया। पानी छोड़ने की प्रक्रिया के दौरान बांध के एक महत्वपूर्ण गेट में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिससे पानी की आपूर्ति रुकने का खतरा पैदा हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जल संसाधन विभाग और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को तुरंत काम पर लगाया। विशेषज्ञों की टीम: स्थानीय प्रशासन ने जोखिम न लेते हुए भरतपुर, बीसलपुर और मथुरा (उत्तर प्रदेश) से विशेष तकनीकी टीमों को आपातकालीन स्थिति में बुलाया।
रातभर चला ऑपरेशन: इन विशेषज्ञों और संयुक्त टीमों ने पूरी रात मौके पर डटकर ऑपरेशन चलाया। इस अभियान की सबसे बड़ी कामयाबी यह रही कि तकनीकी खामी के कारण पिछले करीब 20 वर्षों से जाम पड़े गेटों को भी दुरुस्त कर खोल दिया गया।
इसके बाद लिफ्ट, कैनाल और नदी की ओर जाने वाले सभी गेट खुल गए और प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सुचारु आपूर्ति शुरू हो गई।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर थे, लेकिन उन्होंने वहां से भी इस ऑपरेशन पर अपनी नजरें बनाए रखीं। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सीएम लगातार जयपुर और करौली प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर संपर्क में रहे और फीडबैक लेते रहे।
सीएम की इस सख्त मॉनिटरिंग का ही नतीजा था कि पूरी रात मशीनरी और अधिकारी मौके पर डटे रहे और सुबह होने से पहले समस्या का समाधान कर लिया गया।
पिछले कई दिनों से दोनों जिलों के किसान अपनी-अपनी हिस्सेदारी को लेकर धरने और महापड़ाव कर रहे थे, जिससे सरकार पर दबाव बढ़ गया था। अब पानी छोड़े जाने के बाद कमांड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन की कोशिश है कि आगे पानी के वितरण को लेकर फिर कोई विवाद न हो और तय समझौते के तहत सभी क्षेत्रों को उनके हक का पानी मिल सके।
CM भजनलाल की दिल्ली से मॉनिटरिंग, रातभर चले ऑपरेशन के बाद तड़के 4 . . .
2026-07-07 12:26:20
प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों 31 जुलाई तक नहीं हो सकें . . .
2026-07-07 12:15:33
बड़े ड्रग माफिया, संगठित अपराधियों और गैंगस्टर्स की अवैध संपत्तिय . . .
2026-07-07 12:12:49
राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई आयोजित, विभिन्न वर्गों से . . .
2026-07-07 12:29:45
दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल . . .
2026-07-07 12:24:01
हाईकोर्ट एलडीसी-भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाकर पाई नौकरी . . .
2026-07-07 12:21:41