
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) पर मंगलवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मौलाहेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रही अर्टिगा कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बेकाबू ट्रेलर कार को रौंदते हुए उसके ऊपर चढ़ गया। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों और महिलाओं सहित छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार में सवार सभी यात्री एक परिवार के थे और वे एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे, जो हंसी-खुशी शादी के जश्न में शामिल होने निकले थे, लेकिन मौलाहेड़ा के पास पीछे से आ रहे काल बने तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया। टक्कर के बाद कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार सभी यात्री मलबे बन चुकी गाड़ी के अंदर ही जिंदगी और मौत के बीच फंस गए।
राहत और बचाव कार्य: हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।
अस्पताल में दो को मृत घोषित किया: पुलिस ने भारी मशक्कत और क्रेन की मदद से कार में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला। सभी को तुरंत कोटपूतली के राजकीय बीडीएम (BDM) जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कार चालक और एक महिला को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए छह अन्य यात्रियों का बीडीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है और ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के चार निजी सचिवों को हटाया:मुख्य न . . .
2026-07-08 13:42:24
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा : ट्रेलर ने अर्टिगा कार को कुचला . . .
2026-07-08 13:34:58
डूंगरपुर में रातभर मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नागौर में ग . . .
2026-07-08 13:30:51
सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक करती युवती के गले से सोने की चेन ल . . .
2026-07-08 13:25:54
जयपुर में SMS अस्पताल के सीनियर प्रोफेसर ने सुसाइड किया . . .
2026-07-08 13:16:33
प्रदेशभर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना . . .
2026-07-08 13:13:39