
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। लोगों को मैसेज भेजकर निवेश योजनाओं और अलग - अलग ग्रुपों से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद मंत्री संजय शर्मा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने कहा- मेरे नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट संचालित किया जा रहा है। यह अकाउंट लोगों को अलग-अलग संदेश भेजकर अलग - अलग ग्रुपों, निवेश योजनाओं और अन्य गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश कर रहा है।
संजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि इस फर्जी अकाउंट का मेरा किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। ऐसे किसी भी संदेश, लिंक, निवेश संबंधी प्रस्ताव या वित्तीय लेनदेन के अनुरोध पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। साथ ही अपनी बैंकिंग, ओटीपी, आधार या अन्य व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
भीलवाड़ा में छह तो बांसवाड़ा में दो प्रसूताओं की मौत, अशोक गहलोत . . .
2026-07-11 17:14:08
किसान, मजदूर, महिला और युवा वर्ग का हो रहा सर्वांगीण विकास - सीएम . . .
2026-07-11 17:12:35
वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी . . .
2026-07-11 17:03:56
मुख्य सचिव ने पीएफआरडीए के अध्यक्ष शिवसुब्रमण्यन रमण से की भेंट . . .
2026-07-11 17:21:11
दिनदहाड़े महिला को हिप्नोटाइज कर लूटे गहने . . .
2026-07-11 17:10:33
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन के लिए नई एडवाइजरी ज . . .
2026-07-11 17:07:35