
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भारत आज तेजी से आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है। इंडस्ट्री, एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल सेवाओं का विस्तार तभी संभव है, जब देश के पास पर्याप्त और लगातार ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित हो। ऐसे समय में राजस्थान के बारां ज़िले का कवाई थर्मल पावर प्लांट ऊर्जा उत्पादन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। यहाँ से बनने वाली बिजली न केवल लाखों घरों तक पहुँचती है, बल्कि कृषि, छोटे-बड़े उद्योगों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देती है।
किसी ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्र में जब इतना बड़ा औद्योगिक प्रोजेक्ट स्थापित होता है, तो उसका असर केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं रहता। उसके साथ रोज़गार के नए अवसर पैदा होते हैं, स्थानीय कारोबार बढ़ते हैं और आसपास के क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियाँ तेज़ होती हैं। कवाई क्षेत्र में भी इस परियोजना ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में लोगों को सशक्त करने का काम किया है। खासकर ट्रांसपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, छोटे व्यापार और सर्विस सेक्टर को इससे सबसे अधिक लाभ मिला है।
हालाँकि, विकास की इस यात्रा के साथ प्रदर्शन के बादल भी देखने को मिलते हैं। भले इसके पीछे कुछ व्यक्तिगत स्वार्थों का हवाला दिया जाए फिर भी एक सुर स्थानीय मांगों के रूप में भी सुनने को मिल जाता है। लेकिन यहाँ सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विकास और जन-आकांक्षाओं को आमने-सामने खड़ा करके नहीं देखा जाना चाहिए। यदि उद्योग आगे बढ़ेगे तो क्षेत्र में निवेश, रोज़गार और आर्थिक गतिविधियाँ भी बढ़ेगी। वहीं स्थानीय समुदाय की उचित अपेक्षाओं को समय रहते पूरा भी किया जा सकेगा, साथ ही उद्योगों के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत होगा और विकास अधिक स्थायी बन सकेगा।
नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शनों की भेंट चढाने वालों को सोचने की जरुरत है कि दोनों एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे को मजबूत करने वाले पक्ष हैं। कवाई जैसे मामले इस बात की भी परीक्षा है कि भारत विकास और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच किस तरह संतुलन स्थापित करता है।
*विकास और जन-आकांक्षाओं के बीच संतुलन की तलाश करता राजस्थान का कव . . .
2026-07-16 15:46:56
विशेष अभियान":घर-घर सर्वे, सटीक वृद्धि निगरानी एवं पोषण सेवाओं पर . . .
2026-07-16 13:05:04
जोधपुर ओपन जेल में सजा काट रहे दो कैदियों की शादी को मंजूरी . . .
2026-07-16 13:02:19
जीवंत हुईं कबीर वाणी; डॉ. चेतना ने रायगढ़ घराने की तकनीकी बारीकिय . . .
2026-07-16 13:11:26
राज्यपाल ने डॉ. पीयूष त्रिवेदी की पुस्तक "एक्यूप्रेशर" का राजभवन . . .
2026-07-16 13:06:26
गुरु पूर्णिमा पर गुरु पं. कुंदनलाल गंगानी जन्मशताब्दी समारोह में . . .
2026-07-15 12:19:41