
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जोधपुर। जोधपुर शहर की बनाड़ थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में अफीम का दूध और करीब एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एनएसजी (NSG) में कमांडो और असम राइफल्स में जवान रह चुका है। जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया के पदभार ग्रहण करने से ठीक पहले पुलिस की यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस उपायुक्त (DCP) पूर्व मनीष कुमार चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए इलाके में भारी मात्रा में मादक पदार्थों और अवैध नकदी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर डीसीपी मनीष कुमार चौधरी के निर्देशन में बनाड़ थाना पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने देर रात रमजान जी की हत्था इलाके में संदिग्ध ठिकाने पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से रतन सिंह नाम के युवक को हिरासत में लिया गया।
पुलिस टीम ने जब आरोपी के ठिकाने की गहनता से तलाशी ली, तो वहां छुपाकर रखी गई 8 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस को मौके से भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा (कैश) मिली। नोटों की गिनती करने पर कुल राशि करीब एक करोड़ रुपये नकद पाई गई। पुलिस ने अफीम और नकदी को जब्त कर आरोपी रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के संबंध में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी रतन सिंह पूर्व में असम राइफल्स में अपनी सेवाएं दे चुका है और वह एनएसजी (National Security Guard) में कमांडो के पद पर भी तैनात रह चुका है। देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील संगठनों में काम कर चुके पूर्व सैनिक का नशे के इस काले कारोबार में शामिल होना पुलिस के लिए भी बेहद गंभीर मामला है।
जोधपुर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया के आज (शुक्रवार) कार्यभार संभालने से ठीक पहले इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। फिलहाल बनाड़ थाना पुलिस मौके पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई और कागजी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी है। पुलिस आरोपी रतन सिंह से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अफीम की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इतनी बड़ी नकदी के तार किन-किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं।
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक समागम . . .
2026-07-17 12:51:40
जोधपुर : 8 किलो अफीम और एक करोड़ रुपये कैश के साथ पूर्व एनएसजी क . . .
2026-07-17 12:48:52
*विकास और जन-आकांक्षाओं के बीच संतुलन की तलाश करता राजस्थान का कव . . .
2026-07-16 15:46:56
उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राहवीर सम्मान स . . .
2026-07-17 12:54:19
पुलिस ने गुरुवार देर रात ब्ल्यूसीस कैफ़े पर छापा मारा . . .
2026-07-17 12:43:51
जयपुर में पार्क-घरों के बाहर चोरी करने वाला गिरफ्तार . . .
2026-07-17 12:40:38