It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तारीख तय
By Lokjeewan Daily - 21-07-2026

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तारीख तय हो गई है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव की घोषणा करने से पहले उसे हाईकोर्ट को चुनाव की तारीख बतानी पड़ी है। राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा 23 सितंबर को होगी।

पंचायत चुनाव के लिए 13 अक्टूबर से 5 नवंबर तक अलग-अलग चरणों में मतदान होगा और 12 नवंबर तक परिणामों की घोषणा होगी। वहीं, नगरीय निकाय चुनावों की घोषणा 17 अगस्त को होगी।

6 और 9 सितंबर को मतदान होगा और 11 सितंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

इन तारीखों का उल्लेख निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट में पेश किए जवाब में किया है, इसलिए हो सकता है कि निर्वाचन आयोग जब तारीखों की घोषणा करें तो इनमें कुछ परिवर्तन हों।

राजस्थान में लंबे समय से पंचायत-निकाय चुनाव की घोषणा को लेकर इंतजार किया जा रहा था। वो इंतजार आज खत्म हो गया है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद आज सरकार ने पंचायत और निकाय चुनाव की डेट और शेड्यूल को कोर्ट के सामने रखा। इसके अनुसार अगस्त में प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अन्य सम्बंधित खबरे