It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मुख्य सचिव ने आरएसएमएमएल की प्रगति की समीक्षा की, विकास को गति देने के दिए निर्देश
By Lokjeewan Daily - 04-08-2026

उदयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन ने उदयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएमएल) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निगम के अब तक के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए विकास को और गति देने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने रेयर अर्थ खनिजों के खनन की संभावनाओं का आकलन करने तथा अन्य खनिज क्षेत्रों में विस्तार के नए अवसर तलाशने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को परिचालन दक्षता एवं वित्तीय प्रदर्शन में सुधार के उद्देश्य से चालू वित्तीय वर्ष की शेष अवधि के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि आरएसएमएमएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग ₹1,922 करोड़ का कारोबार दर्ज किया तथा 70.64 लाख टन खनिजों की बिक्री की। इसमें 41.95 लाख टन चूना पत्थर, 17.65 लाख टन रॉक फॉस्फेट, 9.24 लाख टन लिग्नाइट तथा 1.80 लाख टन जिप्सम की बिक्री शामिल रही।
निगम ने चालू वित्त वर्ष में उत्पादन एवं बिक्री में और अधिक वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्य सचिव ने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नवाचार, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा नई संभावनाओं के दोहन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में प्रबंध निदेशक, कार्यकारी निदेशक, वितीय सलाहकार, समूह महाप्रबंधक, महा प्रबंधक, कंपनी सचिव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

अन्य सम्बंधित खबरे