It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज
By Lokjeewan Daily - 06-08-2026

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज हो गई है। जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और RLP के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर चढ़ गए। यूनिवर्सिटी कैंपस से जेएलएन मार्ग पर पहुंचने पर पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने ABVP के विश्वविद्यालय राष्ट्रीय संयोजक भारत भूषण यादव सहित 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को टांगाटोली कर हिरासत में लिया। राजस्थान में मूक बधिर स्टूडेंट्स ने भी प्रदर्शन किया।

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान ABVP और NSUI कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को अलग-थलग कर मामला शांत करवाया।जोधपुर में जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी के गेट पर ABVP से जुड़े छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

जयपुर में ABVP का कहना है कि अगर सरकार ने छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किया तो ABVP प्रदेशभर में बीजेपी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। उसने जयपुर से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार आंदोलन चल रहे हैं। NSUI चुनाव बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। निर्दलीय छात्र नेता भी अलग-अलग स्तर पर आंदोलन कर रहे हैं। छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन भी इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था।

अब ABVP के भी आंदोलन में उतरने से छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा और अधिक राजनीतिक होता नजर आ रहा है। प्रदेश के प्रमुख छात्र संगठनों के एक के बाद एक आंदोलन शुरू करने से सरकार पर चुनाव बहाल करने का दबाव बढ़ने की संभावना है।

अन्य सम्बंधित खबरे