
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत जयपुर में आयोजित 10वें ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों के सम्मेलन का गुरुवार को सफल समापन हुआ। सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के उद्योग मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देने के लिए संयुक्त घोषणा पत्र (जॉइंट डिक्लेरेशन) को स्वीकार किया। इसमें एमएसएमई, फोटोवोल्टिक्स, स्टार्टअप्स और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि तेजी से बदलते वैश्विक औद्योगिक परिदृश्य में ब्रिक्स देशों को अपनी पूरक क्षमताओं का उपयोग कर मजबूत और आत्मनिर्भर उद्योग विकसित करने होंगे। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक क्रांति के लिए ब्रिक्स साझेदारी (PartNIR) सदस्य देशों के बीच सहयोग का प्रभावी मंच बन चुकी है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भी समावेशी और सतत औद्योगिक विकास के लिए सहयोग, नवाचार और आपसी विश्वास को आवश्यक बताया।
बैठक में एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एसएमई वर्किंग ग्रुप के सहयोग फ्रेमवर्क को आगे बढ़ाया गया। साथ ही फोटोवोल्टिक उद्योग पर ब्रिक्स वर्किंग ग्रुप के लिए कार्य-निर्देश (टर्म्स ऑफ रेफरेंस) और कार्य योजना को मंजूरी दी गई। भारत ने नवाचार आधारित विकास को गति देने के लिए ब्रिक्स इन्क्यूबेटर नेटवर्क और ब्रिक्स स्टार्टअप इनोवेशन फंड का भी प्रस्ताव रखा। इसके अलावा जीआईएस आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर और सिटी लॉजिस्टिक्स प्लानिंग जैसे विषयों पर भी सहमति बनी। 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक आज होगी।
राजस्थान सरकार की उपलब्धि एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में महत् . . .
2026-08-07 11:31:14
ब्रिक्स की बैठक में एमएसएमई और स्टार्टअप सहयोग पर बनी सहमति . . .
2026-08-07 11:28:51
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग अब तेज . . .
2026-08-06 13:44:23
नर्सिंग भर्ती नियमों को लेकर जयपुर में उग्र प्रदर्शन, तीन संविदा . . .
2026-08-07 14:35:58
सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों के लिए 15 दिवसीय उर्वरक प्रमाण पत . . .
2026-08-07 14:32:56
राजस्व मंडल : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों क . . .
2026-08-07 14:32:35