
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर। राजस्थान में मानसून की मेहरबानी और तेज बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 30 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि सीकर और झुंझुनूं जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राजस्थान में आगामी 3-4 दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बारिश के प्रकोप को देखते हुए भरतपुर जिले में शनिवार को सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जलभराव से जनजीवन प्रभावित, घरों में घुसा पानी पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर और भरतपुर संभाग सहित पूर्वी व उत्तरी राजस्थान में जोरदार बरसात दर्ज की गई।
अलवर, तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, भरतपुर और चूरू में 3 इंच (75 मिमी) तक पानी बरसा। इसके अलावा बारां, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
घरों व सड़कों पर जलभराव: लगातार बारिश से चूरू के सादुलपुर और धौलपुर के राजाखेड़ा में सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जिससे कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया।
धौलपुर में पार्वती डैम का जलस्तर बढ़कर 218.90 आरएल मीटर पहुंच गया है। पार्वती नदी का जलस्तर 475.48 मीटर पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान (481.8 मीटर) के करीब है। प्रशासन ने नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों को दूर रहने की सलाह दी है।
भरतपुर के प्रसिद्ध बंध बारेठा बांध में भी पानी की आवक तेजी से जारी है। प्रशासन के अनुसार कभी भी बांध के गेट खोले जा सकते हैं।
प्रदेश भर में हो रही बारिश के कारण पारा गिर गया है और लोगों को उमस व भीषण गर्मी से राहत मिली है। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 38°C से नीचे रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को बीकानेर 39.6°C के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा।
30 जिलों में यलो अलर्ट, 2 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी . . .
2026-08-08 15:18:38
ओबीसी आयोग की सिफारिशों को कैबिनेट की हरी झंडी . . .
2026-08-08 13:44:31
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 9 अगस्त को निकलेगी राज्यस . . .
2026-08-08 13:42:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22
सहकारिता विभाग की योजनाओं में तेजी लाए प्रभारी अधिकारी-डॉ. समित श . . .
2026-08-08 13:45:58
मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना जताते . . .
2026-08-08 13:40:19