
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
उदयपुर/जयपुर, अगस्त, 2026: ज़ी सिनेमा पर इस स्वतंत्रता दिवस ‘बॉर्डर 2’ के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले चैनल देश और अपने वीर जवानों के सम्मान का जश्न सड़कों तक लेकर आ रहा है। ‘बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के जरिए जयपुर और उदयपुर में देशभक्ति, संगीत और ज़बर्दस्त जोश का माहौल देखने को मिलेगा। इस खास पहल में बाइकर्स, तिरंगा, संगीत, डांस और ‘बॉर्डर 2’ के यादगार डायलॉग्स के साथ लोगों को इस जश्न से जोड़ा जाएगा और देश की सीमाओं पर डटे वीर जवानों को सलाम किया जाएगा।
‘बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के तहत मेगा रोड शो 13 अगस्त को जयपुर और 14 अगस्त को उदयपुर की सड़कों से गुजरेगा। इस रोड शो का मुख्य आकर्षण खास तौर पर तैयार किया गया ‘बॉर्डर 2’ ट्रक होगा, जो दोनों शहरों में कई जगहों पर रुकेगा। यहाँ लाइव परफॉर्मेंस, संगीत, दर्शकों के साथ बातचीत और फिल्म से जुड़े यादगार पलों के जरिए लोगों को इस जश्न का हिस्सा बनाया जाएगा। ट्रक के साथ साथ बाइकर्स का एक काफिला भी चलेगा, जो तिरंगा लेकर इस पूरे जश्न में और जोश भरेगा।
तिरंगा यात्रा ‘बॉर्डर 2’ की कहानी और देशभक्ति के जज़्बे को स्क्रीन से निकालकर शहरों के बीच लेकर आएगी। तिरंगे के रंगों, संगीत और देशभक्ति के जज़्बे के साथ यह यात्रा लोगों को एक साथ जोड़ेगी। जयपुर से उदयपुर तक पहुँचने वाली यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस के जश्न का माहौल तैयार करेगी और लोगों को एक साथ इस खास दिन को मनाने के लिए जोड़ेगी।
‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 15 अगस्त को शाम 7:30 बजे ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस आइए एक साथ मिलकर उन वीर जवानों के साहस, बलिदान और देश के लिए उनके अटूट जज़्बे को सलाम करें, जो हमारी सुरक्षा के लिए सरहद पर डटे रहते हैं।
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल . . .
2026-08-12 12:20:49
शहरी निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों की लॉटरी 13 अगस्त को जयपुर म . . .
2026-08-12 12:18:20
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01
दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 19 स्कू . . .
2026-08-08 15:11:22