
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान में इस साल स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में राजस्थान पुलिस और कारागार विभाग के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान 2 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक और कारागार विभाग के 4 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
राज्य स्तरीय समारोह में 3rd बटालियन आरएसी, बीकानेर के सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर भंवर सिंह और एजीटीएफ, सीआईडी (सीबी), जयपुर के सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह को उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।
कारागार विभाग के चार कार्मिकों को मिलेगा राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक,कारागार विभाग के उपाधीक्षक रमाकांत शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।वहीं उपाधीक्षक योगेश तेजी, कारापाल लोकोज्जवल सिंह तथा कारापाल सुगर सिंह गुर्जर को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
जेजेएम-घोटाले में महेश जोशी सहित 8 आरोपियों की जमानत खारिज . . .
2026-08-14 12:07:09
बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह . . .
2026-08-14 12:04:28
बॉर्डर 2 तिरंगा यात्रा’ के साथ जयपुर और उदयपुर में म्यूज़िक और ज़ . . .
2026-08-12 13:19:07
फूड-सेफ्टी टीम का जयपुर के लेमन ट्री होटल में छापा: . . .
2026-08-14 12:09:35
जयपुर में 16 नई इलेक्ट्रिक बसों की मंगलवार से शुरुआत की गई . . .
2026-08-12 12:27:51
बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली . . .
2026-08-12 12:25:01