It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

वीबी-जी राम जी योजना में अगस्त तक 8.59 लाख को रोजगार मिला
By Lokjeewan Daily - 15-08-2026

विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी योजना लागू होने के बाद राजस्थान श्रमिकों को रोजगार देने क मामले में देश में पहले स्थान पर है। 1 जुलाई से शुरू हुई योजना के तहत 10 अगस्त तक प्रदेश में 77 हजार 814 कामों के लिए 8.59 लाख श्रमिकों को रोजगार दिया जा चुका है।

पिछले साल इस दौरान महात्मा गांधी नरेगा के तहत 6.37 लाख श्रमिकों को रोजगार मिला था। यानी इस बार 2.22 लाख ज्यादा श्रमिकों को काम मिला है।

नई योजना में कुशल और अर्द्धकुशल श्रमिकों को भी शामिल किया गया है। पहले नरेगा में श्रमिकों का भुगतान सामग्री मद से किया जाता था। सामग्री मद में राशि उपलब्ध नहीं होने पर भुगतान में देरी की स्थिति बनती थी। अब इन्हें श्रम मद में शामिल करने से भुगतान प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद है।

अन्य सम्बंधित खबरे