It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

भाजपा सरकार निकाय और पंचायत चुनाव में संभावित हार से घबराई हुई- अशोक गहलोत
By Lokjeewan Daily - 17-08-2026

CM अशोक गहलोत ने कहा- मुख्यमंत्री समूहों में कलेक्टर और एसपी को बुलाकर भाजपा को निकाय और पंचायत चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। मैं यह आरोप पुख्ता फीडबैक और पूरी जिम्मेदारी के साथ लगा रहा हूं।

जयपुर स्थित अपने निवास पर रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने यह बात कही। पूर्व सीएम ने कहा- भाजपा सरकार निकाय और पंचायत चुनाव में संभावित हार से घबराई हुई है। इसी वजह से प्रशासनिक अधिकारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने का दबाव बनाया जा रहा है।

गहलोत ने कहा- राज्य सरकार की निकाय और पंचायत चुनाव कराने की मंशा ही नहीं थी। हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद सरकार को चुनाव कराने के लिए मजबूर होना पड़ा।अशोक गहलोत ने कहा- अब चुनाव पास आते ही सरकार प्रशासनिक मशीनरी को अपने पक्ष में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रही है। पूर्व सीएम ने कहा-चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से होने चाहिए और प्रशासन को निष्पक्ष भूमिका निभानी चाहिए।

अन्य सम्बंधित खबरे